• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पेपर लीक कांड : टीसीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर समेत दो गिरफ्तार, 60 लाख में हुआ था सौदा

Paper leak case: Two arrested including TCS project manager, deal was done for 60 lakhs - Jaipur News in Hindi

जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने बहुचर्चित जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा 2018 के पेपर लीक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए टीसीएस कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जगजीत सिंह समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि जगजीत सिंह ने अपने इंजीनियर दोस्त करण कुमार के साथ मिलकर 60 लाख रुपए में परीक्षा के प्रश्नपत्र का सौदा किया था।

नोएडा से पकड़ा गया मास्टरमाइंड एसओजी के एडीजी वीके सिंह ने बताया कि जगजीत सिंह (37) निवासी सिंहभूम, झारखंड, वर्तमान में गौतम बुद्ध नगर (नोएडा, यूपी) में रह रहा था। वहीं, करण कुमार (36) निवासी सिंहभूम, झारखंड को देहरादून से गिरफ्तार किया गया। एसओजी ने चेन्नई से एक अन्य आरोपी देववत्त को भी पकड़ा है, जिसे देर रात तक जयपुर लाया जाएगा।
कैसे हुआ था पेपर लीक?
जांच में सामने आया कि टीसीएस कंपनी पर जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा कराने की जिम्मेदारी थी। प्रोजेक्ट मैनेजर जगजीत सिंह ने अपने दोस्त देववत्त के जरिए करण कुमार से संपर्क किया। करण ने हरियाणा के संदीप कादियान से 60 लाख रुपए में पेपर लीक का सौदा किया था।
गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी
अब तक 19 गिरफ्तारियां
मास्टरमाइंड जगजीत सिंह और करण कुमार
देववत्त, संदीप कादियान सहित कई दलाल और जेल प्रहरी शामिल
पेपर लीक का खुलासा कैसे हुआ?
2018 में जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराई गई थी। 28 अक्टूबर को एसओजी की टीम ने आर्या कॉलेज, कूकस, जयपुर के बाहर अभ्यर्थियों के मोबाइल चेक किए। इसमें परीक्षा से पहले ही उनके फोन में आंसर की मिली, जिससे पूरा मामला उजागर हुआ।
पेपर लीक कांड में लगातार हो रही गिरफ्तारियों से यह साफ हो चुका है कि परीक्षा माफिया किस तरह से बड़ी भर्तियों को प्रभावित कर रहे हैं। एसओजी अब भी इस मामले की गहन जांच में जुटी है, जिससे और नामों का खुलासा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Paper leak case: Two arrested including TCS project manager, deal was done for 60 lakhs
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: paper leak, case, tcs, project manager, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved