• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक भूखण्ड आवंटन के लिए उपलब्ध

Over 500 plots available for allotment across RIICO various industrial areas. - Jaipur News in Hindi

जयपुर,। प्रदेश में औद्योगिक विकास एवं निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में 500 से अधिक भूखण्ड ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इनमें औद्योगिक, व्यावसायिक, लॉजिस्टिक्स, आवासीय, ग्रुप हाउसिंग, अस्पताल, नर्सिंग होम, कियोस्क, स्कूल, दुकान और पेट्रोल पम्प सहित विभिन्न श्रेणियों के भूखण्ड शामिल हैं।

इन भूखण्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन और धरोहर राशि (ईएमडी) जमा कराने की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। संबंधित ई-नीलामियों के लिए ईएमडी जमा कराने की अंतिम तिथियां 13 और 14 अक्टूबर, 2026 निर्धारित हैं। इच्छुक निवेशक निर्धारित अवधि में रीको की ई-नीलामी प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। इसके अतिरिक्त, रीको ने प्लग एंड प्ले, स्पोर्ट्स फैसिलिटी तथा वर्किंग हाउसिंग फैसिलिटी विकसित करने के लिए भी ऑनलाइन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके तहत जयपुर, अजमेर, बीकानेर, भिवाड़ी-द्वितीय, भरतपुर, कोटा, किशनगढ़, सवाई माधोपुर, उदयपुर, झालावाड़, नागौर तथा श्रीगंगानगर में 28 भूखण्डों का किराये के आधार पर आवंटन किया जाएगा।
जयपुर के सीतापुरा स्थित फ्लैटेड फैक्ट्री कॉम्प्लेक्स में गारमेंट एवं अपैरल, जेम्स एंड ज्वैलरी और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के उद्योगों के लिए प्लग एंड प्ले मॉड्यूल्स का भी लाइसेंस शुल्क के आधार पर ई-नीलामी के माध्यम से आवंटन किया जा रहा है। इससे उद्यमियों को तैयार और आधुनिक सुविधाओं से युक्त औद्योगिक परिसरों में उद्यम स्थापित करने का अवसर मिलेगा।
रीको का उद्देश्य निवेशकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराकर प्रदेश में औद्योगिक विकास, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देना है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Over 500 plots available for allotment across RIICO various industrial areas.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: riico, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved