• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर जिले में 5 दिनों में 15 लाख से ज्यादा परिगणना परिपत्रों का किया गया वितरण

Over 1.5 million counting slips distributed in Jaipur district in 5 days - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अनुपालना में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर-2026) के तहत 4 दिसम्बर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं से परिगणना प्रपत्र भरवाने का कार्य किया जा रहा है। जयपुर जिले में विगत 5 दिनों में 15 लाख 45 हजार 448 परिगणना परिपत्रों का वितरण किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे परिगणना प्रपत्र भरने में बीएलओ का सहयोग कर सक्रिय भागीदारी निभाएं एवं संबंधित जानकारी यथासंभव उपलब्ध कराएं ताकि उनकी मैपिंग पूर्ववर्ती मतदाता सूची से की जा सके। जयपुर उप जिला निर्वाचन अधिकारी मेघराज मीणा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी के निर्देशों की अनुपालना में बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर परिगणना परिपत्रों का वितरण कर रहे हैं। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी लगातार फील्ड में निरीक्षण कर रहे हैं। चाकसू विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 10 हजार 948, आमेर में 1 लाख 37 हजार 533, बस्सी में 1 लाख 1 हजार 652, शाहपुरा में 1 लाख 359, चौमूं में 1 लाख 7 हजार 121, दूदू में 1 लाख 2 हजार 689, फुलेरा में 1 लाख 2 हजार 889, जमवारामगढ़ में 89 हजार 964, मालवीय नगरमें 67 हजार 740 , झोटवाड़ा में 1 लाख 38 हजार 563, आदर्श नगर में 68 हजार 915, विद्याधर नगर में 88 हजार 740, किशनपोल में 47 हजार 297, बगरू में 86 हजार 495, हवामहल में 59 हजार 162, सांगानेर में 82 हजार 437 एवं सिविल लाइन विधानसभा क्षेत्र में 52 हजार 944 परीगणना प्रपत्रों का वितरण किया गया।
मेघराज मीणा ने बताया कि परिगणना अवधि के दौरान जिन मतदाताओं की मैपिंग पूर्व विशेष पुनरीक्षण से हो जाएगी, उन्हें किसी अतिरिक्त दस्तावेज की आवश्यकता नहीं होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी मतदाताओं से आग्रह किया है कि वे विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान अपना पूर्ण सहयोग प्रदान कर निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू एवं सफल बनाने में सहभागी बनें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Over 1.5 million counting slips distributed in Jaipur district in 5 days
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, election commission of india, sir-2026, district election officer, dr jitendra kumar soni\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved