• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित भारत-जन सेवा अभियान में 1.37 करोड़ से अधिक लोगों की भागीदारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने दिए तेज और पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश

Over 1.37 Crore People Participate in Viksit Bharat-Jan Seva Abhiyan; Chief Secretary V. Srinivas Issues Directives for Speedy and Transparent Implementation - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जन सेवा, सुशासन और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘विकसित भारत-जन सेवा अभियान’ संचालित किया जा रहा है। अभियान की 12 प्रमुख गतिविधियों में अब तक 1.37 करोड़ से अधिक नागरिकों की भागीदारी दर्ज की गई है। बुधवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में अभियान की राज्यव्यापी प्रगति और विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की। बैठक में विभागवार उपलब्धियों, जमीनी स्तर पर हुई प्रगति, योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंच और लंबित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अभियान के उद्देश्यों को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए। रियल टाइम मॉनिटरिंग और जिला स्तर पर सत्यापन पर जोर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने अभियान में पूर्ण पारदर्शिता और त्रुटिहीन क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए दैनिक मूल्यांकन, रियल टाइम प्रगति रिपोर्टिंग, ऑडियो-विजुअल दस्तावेजीकरण और जिला स्तर पर कठोर सत्यापन के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी विभागों को अभियान के दौरान सामने आए सफलता के उदाहरणों और लाभार्थियों की कहानियों का दस्तावेजीकरण करने तथा स्थानीय मीडिया के माध्यम से उनका व्यापक प्रचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
अंतिम छोर तक पहुंचे योजनाओं का लाभ
मुख्य सचिव ने अधिकारियों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से अंतिम छोर तक और सबसे कमजोर पात्र लाभार्थियों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने ग्रामीण सेवा शिविरों में लंबित शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान प्राप्त सभी आवेदनों और शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए, ताकि समस्याओं का प्रारंभिक स्तर पर ही निस्तारण हो सके और आमजन को अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें।
विभागों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश
वी. श्रीनिवास ने अभियान की प्रभावी निगरानी के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यरत मशीनरी को अभियान के लक्ष्यों के अनुरूप सक्रिय और जवाबदेह बनाया जाए।
बैठक में वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य सचिव को अभियान की वर्तमान प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी दी।
वरिष्ठ अधिकारी और जिला कलेक्टर रहे मौजूद
बैठक में अभय कुमार (राज्य समन्वयक एवं एसीएस, जल संसाधन), कुलदीप रांका (एसीएस, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा), प्रवीण गुप्ता (एसीएस, युवा मामले एवं खेल), आलोक गुप्ता (एसीएस, शहरी विकास) और राजेश कुमार यादव (एसीएस, स्कूली शिक्षा) सहित विभिन्न विभागों के प्रधान शासन सचिव और सचिव मौजूद रहे।
इसके अलावा सभी संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Over 1.37 Crore People Participate in Viksit Bharat-Jan Seva Abhiyan; Chief Secretary V. Srinivas Issues Directives for Speedy and Transparent Implementation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: v srinivas, developed india jan seva abhiyan, rajasthan government, jaipur, good governance, public service, government schemes, citizen participation, real time monitoring, district collectors, rajasthan administration, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved