जयपुर,। प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने प्रदेश के सरकारी स्कूलों को ‘नॉलेज सेंटर‘ के रूप में विकसित करने के लिए ‘उत्कृष्टता प्रबंधन‘ की दिशा में अनवरत प्रयास जारी रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों को खेल-खेल में और आनंद से भरे माहौल में शिक्षा देने के लिए शिक्षक अपने अनुभवों का भरपूर उपयोग करें, जिससे छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत बुनियाद तैयार हों।
डॉ. कल्ला शुक्रवार को जयपुर में इंदिरा गांधी पंचायती राज संस्थान में प्रदेश में पीएम श्री विद्यालय योजना के शुभारम्भ अवसर पर आयोजित एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला के उद्घाटन सत्र को वर्चुअल माध्यम से मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रदेश के विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के लिए कई नवाचार किए जा रहे हैं, वहीं संसाधनों की दृष्टि से भी विद्यालयों को समृद्ध बनाया जा रहा हैं, शिक्षा के लिए इस प्रतिबद्धता के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश के 402 सरकारी स्कूलों का पीएम श्री योजना के प्रथम चरण में चयन इसी दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है, इसके लिए सभी सम्बंधित संस्था प्रधान, शिक्षकगण तथा जिला व राज्य स्तरीय पर विभागीय अधिकारियों की टीम बधाई की पात्र है।
शिक्षा मंत्री ने कार्यशाला में मौजूद प्रदेश के समस्त 402 पीएम श्री विद्यालयों के प्रिंसिपल और शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि ये सभी विद्यालय, ‘मॉडल स्कूल‘ बनकर अपने आस-पास के विद्यालयों को नेतृत्व प्रदान करें, ऐसी सोच और भावना के साथ योजना में कार्यों को आगे बढ़ाए। उन्होंने नामांकन में उत्तरोतर वृद्धि और ‘ड्रॉप आऊट‘ दर कम करने के लिए सतत प्रयास और सरकारी स्कूलों को ‘ग्रीन स्कूल‘ बनाने की दिशा में कार्य की आवश्यकता भी जताई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शिक्षा राज्य मंत्री जाहिदा खान ने वीसी के माध्यम से अपने सम्बोधन में सभी चयनित पीएम श्री विद्यालयों के संस्था प्रधानों को बधाई देते हुए कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव तत्पर है। प्रदेश में स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में सूचना तकनीकी, अर्ली चाइल्डहुड केयर, विद्यालय समूहन, समान एवं समावेशी शिक्षा की पहुंच और व्यवसायिक शिक्षा जैसे बिंदुओं पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की अनुशंसाओं के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के पीएम श्री विद्यालयों को 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुसार विकसित किया जाएगा। ये विद्यालय अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणास्पद माहौल तैयार करेंगे।
कार्यशाला में राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त एवं राज्य परियोजना निदेशक डॉ. मोहन लाल यादव ने अपने उद्बोधन में पीएम श्री विद्यालयों के विकास के लिए सभी प्राचार्यों से अपनी अच्छी टीम तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 402 विद्यालयों का पीएम श्री योजना में चयन ‘टीम भावना‘ से मेहनत और लगन के साथ कार्य का ही नतीजा है, आने वाले दिनों में योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए भी जिलों में परियोजना के अधिकारी और संस्था प्रधान टीम को साथ लेकर चले, जिससे प्रदेश के पीएम श्री विद्यालय अपनी अलग मिसाल कायम करें। स्कूल शिक्षा निदेशक श्री गौरव अग्रवाल ने वर्चुअल माध्यम से जुड़कर अपने सम्बोधन में स्कूलों में ‘कॉम्पीटेंसी बेस्ड लर्निंग‘ पर जोर देते हुए कहा कि योजना में चयनित स्कूल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित होंगे और सभी स्कूलों के रोल मॉडल बनेंगे।
कार्यशाला में राज्य के पीएम श्री स्कूलों के प्रधानाचार्यों एवं अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयकों की अलग-अलग टीमों के साथ राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के अधिकारियों और विषय विशेषज्ञों ने उनकी वार्षिक कार्ययोजना और बजट प्रस्तावों पर बारीकी से चर्चा की। वहीं चुनिंदा पीएम श्री विद्यालयों के प्रिंसिपल और जिलों से आए अधिकारियों ने भी अपने विचार और सुझाव साझा किए। सभी पीएम श्री विद्यालयों की तरफ से तैयार किये जाने वाले प्रस्तावों को योजना की गाइडलाइन एवं नार्म्स के अनुरूप समीक्षा के बाद केन्द्रीय पोर्टल पर ऑनलाइन सबमिट किया जाएगा। कार्यशाला में बताया गया कि योजना में चयनित सरकारी विद्यालयों में 2 करोड़ रुपये की सीमा में कार्य कराए जा सकेंगे, इसमें से प्रमुख रुप से 30 प्रतिशत राशि सिविल वर्क्स एवं 40 प्रतिशत राशि प्रोजेक्ट इनोवेशन पर व्यय करने का प्रावधान है। संस्था प्रधानों एवं जिला परियोजना समन्वयकों को स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए अपने प्रपोजल बनाने के बारे में राजस्थान स्कूल शिक्षा के परिषद के अधिकारियों ने विस्तृत जानकारी दीं।
‘भारत को नीचा दिखाने की कोशिश करने वालों को यहां नहीं चाहते’, तनीषा मुखर्जी ने साधा निशाना
13 अक्टूबर का पंचांग: मां के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा करना विशेष फलदायी, सुबह 11:49 से दोपहर 12:36 बजे तक अभिजीत मुहूर्त
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर अनुपम खेर का खास संदेश, बोले- कद, प्रतिभा और गरिमा में सबसे ऊंचे हैं बिग बी
10 साल बाद टीवी पर लौटीं कांची कौल, बोलीं-'पुराने दौर को दोहराने नहीं, नई शुरुआत करने आई हूं'
'एक बार भी अफेयर की चर्चा नहीं सुनी', गोविंदा-करिश्मा के रिश्ते पर सोमी अली ने सालों बाद बताई 'सच्चाई'
एमजी विंडसर ईवी का नया इंडल्ज एडिशन जल्द, शैडो गोल्ड रंग के साथ खास होगी पिछली सीट के लिए अलग स्क्रीन
सोनाली बेंद्रे ने बताया कैंसर से लड़ने का अलग नजरिया, बोलीं-मैंने इसे जंग की तरह नहीं देखा
'हार्ट कंट्रोलर' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए
साप्ताहिक राशिफल 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर 2026 तक
11 अक्टूबर का पंचांग : शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, घटस्थापना के साथ की जाएगी मां शैलपुत्री की पूजा
HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
शारदीय नवरात्र का पहला दिन आज, मां शैलपुत्री की पूजा से करें आराधना की शुरुआत
रैपर बादशाह ने 'हसल' के कंटेस्टेंट को बताया परिवार, बोले- सभी की थोड़ी-थोड़ी यादें साथ लेकर जाऊंगा
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग में नजर आईं कृति खरबंदा, मां ब्रह्मचारिणी के धैर्य और आंतरिक शक्ति को किया नमन
राशिफल: शनिश्चरी अमावस्या पर कर्क को संपत्ति विवाद सुलझाने का मौका, मिथुन को भाग्य का सहारा
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गानों से जीते दिल, अतरंगी अंदाज से बटोरी सुर्खियां… ऐसे थे हिंदी सिनेमा के मस्तमौला किशोर कुमार
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
वोट चोरी के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विपक्ष, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

IMF का अनुमान : 2026 और 2027 में 7 प्रतिशत की रफ्तार से बढ़ेगी भारत की अर्थव्यवस्था, वैश्विक वृद्धि रहेगी सुस्त, महंगाई का बढ़ेगा दबाव

रियाद एयरपोर्ट हमले के बीच एनएसए अजित डोभाल और ईरानी सुरक्षा प्रमुख में बातचीत: क्षेत्रीय सुरक्षा और द्विपक्षीय मुद्दों पर हुई अहम चर्चा
राशिफल 13 अक्टूबर 2026: कुछ राशियों को मिलेंगे नए अवसर, जानें मेष से मीन तक का हाल
'हार्ट कंट्रोलर' के साथ म्यूजिक इंडस्ट्री में उतरीं उर्वशी रौतेला, खुद के लिखे गाने गाए
नवरात्रि के दूसरे दिन सफेद रंग में नजर आईं कृति खरबंदा, मां ब्रह्मचारिणी के धैर्य और आंतरिक शक्ति को किया नमन
‘चुंबक’ के निर्देशक आतिश कपाड़िया का पहला नैरेशन याद कर बोलीं संदीपा धर, 'उन्होंने हर किरदार को खुद निभाकर सुनाया था'
क्या जान्हवी कपूर अपना ब्यूटी ब्रांड लॉन्च करने की तैयारी में हैं? एक्ट्रेस की लेटेस्ट पोस्ट ने बढ़ाई अटकलें
'डायलॉग याद कर लीजिएगा', अमिताभ की इस सलाह ने बदल दी रेखा की सोच
एक्ट्रेस ऐश्वर्या सखूजा ने बताई टाइप-1 डायबिटीज की हकीकत, पति के लिए शेयर किया खास वीडियो
'एक बार भी अफेयर की चर्चा नहीं सुनी', गोविंदा-करिश्मा के रिश्ते पर सोमी अली ने सालों बाद बताई 'सच्चाई'
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर अनुपम खेर का खास संदेश, बोले- कद, प्रतिभा और गरिमा में सबसे ऊंचे हैं बिग बी
10 साल बाद टीवी पर लौटीं कांची कौल, बोलीं-'पुराने दौर को दोहराने नहीं, नई शुरुआत करने आई हूं'
रैपर बादशाह ने 'हसल' के कंटेस्टेंट को बताया परिवार, बोले- सभी की थोड़ी-थोड़ी यादें साथ लेकर जाऊंगा
सोनाली बेंद्रे ने बताया कैंसर से लड़ने का अलग नजरिया, बोलीं-मैंने इसे जंग की तरह नहीं देखा
गणपति विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शन करने पहुंचीं सारा अली खान, सुरभि चंदना और करिश्मा तन्ना
पति के साथ कॉमेडी शो देखने पहुंचीं प्रीति जिंटा, मैक्स अमिनी के शो की शेयर की झलकियां
किसी भी उम्र में हो सकता है मेनिनजाइटिस, जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
डायरेक्टर इशिका के काम की दीवानी हुईं अदा खान, बोलीं- मैं तो बस देखती ही रह गई
योगाभ्यास की शुरुआत प्रार्थना से करना क्यों है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया महत्व
शरीर को डिटॉक्स और रीढ़ को लचीला बनाता है अर्ध मत्स्येन्द्रासन, जानें लाभ
'नखरेवाली' की रिलीज डेट का ऐलान, 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आएगी कॉमेडी फिल्म
काम से मिलने वाला सुकून है सफलता की असली निशानी- नायला ग्रेवाल
रॉ के संस्थापक आर.एन. काओ की कहानी बड़े पर्दे पर लाएंगे करण जौहर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म
कुणाल खेमू की 'वाइब' में उर्फी जावेद का कैमियो, बोलीं-बिना सोचे हां कर दिया
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
हर मिनट 4 महिलाओं को हो रहा ब्रेस्ट कैंसर, बचाव के लिए रोजमर्रा की इन आदतों में करें सुधार
वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई के लिए सही रंगों का चुनाव और उनका महत्व
तनाव और थकान से हैं परेशान? रोज करें पश्चिमोत्तानासन, मन रहेगा शांत
बुजुर्गों के लिए योग है संजीवनी, आयुष मंत्रालय ने गिनाए नियमित अभ्यास के फायदे
'सजगता से करें अभ्यास, धैर्य से मिलेगी तरक्की', आयुष मंत्रालय ने माइंडफुल योग को लेकर दी सलाह
योग में आसनों का क्रम है जरूरी, पश्चिमोत्तानासन के बाद करें ये दो आसन
सूर्य नमस्कार से लेकर अर्ध मत्स्येन्द्रासन तक: किडनी को हेल्दी रखने के लिए रोजाना करें ये 9 योगासन
घर में तस्वीरें लगाते समय सिर्फ सुंदरता न देखें, वास्तु के अनुसार विषय और दिशा भी है मायने
योग साधना में उपयोगी मुद्राएं और बंध: मन की शांति से एकाग्रता तक, जानें इनके फायदे और सही तरीका
पेट की चर्बी से हैं परेशान? रोज करें उत्तानपादासन, जानें इसके फायदे
परिवृत्त बद्ध पार्श्वकोणासन क्या है? जानिए फायदे और सावधानियां
गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे की सेहत के लिए समय पर जांच बेहद जरूरी
देखें आज 13/10/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope