• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के सफल आयोजन हेतु आयोजकों ने गोविंद देव जी मंदिर में किए दर्शन

Organizers Visit Govind Dev Ji Temple for the Successful Organization of India Stone Mart 2026 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजधानी जयपुर में प्रस्तावित इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के सफल आयोजन की मंगल कामना के साथ आज आयोजन समिति के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने शहर के आराध्य देव श्री गोविंद देव जी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी आयोजकों ने भगवान से प्रदर्शनी के सफल, सुव्यवस्थित और ऐतिहासिक आयोजन की प्रार्थना की।

गोविंद देव जी के चरणों में शीश नवाकर आयोजकों ने यह संकल्प व्यक्त किया कि इंडिया स्टोनमार्ट 2026 न केवल प्राकृतिक पत्थर उद्योग को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा, बल्कि राजस्थान की सांस्कृतिक, औद्योगिक और व्यापारिक पहचान को भी और अधिक सशक्त करेगा। आयोजकों का मानना है कि ईश्वर की कृपा और सभी सहयोगियों के समन्वित प्रयास से यह आयोजन उद्योग जगत के लिए एक मील का पत्थर सिद्ध होगा। इस अवसर पर इंडिया स्टोनमार्ट 2026 के कन्वीनर नटवर अजमेरा, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री नरेश पारीक, सीडीओएस के वाइस चेयरमैन दीपक अजमेरा, राष्ट्रीय सचिव अंजू सिंह, राज्य कोषाध्यक्ष अरुण जाजोदिया, प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा, जयपुर हेरिटेज की अध्यक्ष रूपाली सक्सेना, अतिरिक्त महाप्रबंधक विवेक जैन एवं प्रकाश चौधरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि इंडिया स्टोनमार्ट 2026 को अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन बनाने के लिए तैयारियां पूरे जोश और प्रतिबद्धता के साथ की जा रही हैं। प्रदर्शनी के माध्यम से देश-विदेश से आने वाले उद्योग विशेषज्ञों, खरीदारों और निवेशकों को एक सशक्त मंच उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे स्टोन इंडस्ट्री को नई संभावनाएं और अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने आपसी समन्वय, टीमवर्क और सकारात्मक ऊर्जा के साथ आयोजन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया तथा सभी सहयोगी संस्थाओं, सहभागियों और स्टोन उद्योग से जुड़े लोगों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।
Stone Mart India 2026 एक चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी है, जिसका आयोजन 5 से 8 फरवरी 2026 में जयपुर स्थित जयपुर एग्ज़िबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (JECC), सीतापुरा में प्रस्तावित है। यह आयोजन प्राकृतिक पत्थरों (मार्बल, ग्रेनाइट, सैंडस्टोन, लाइमस्टोन), माइनिंग, प्रोसेसिंग मशीनरी, टूल्स और स्टोन आर्ट से जुड़े उद्योगों को एक साझा मंच प्रदान करेगा। राजस्थान देश का अग्रणी स्टोन उत्पादक राज्य है और लाखों लोगों की आजीविका इस उद्योग से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ी हुई है। Stone Mart India 2026 के माध्यम से राजस्थान के स्टोन उद्योग, MSME सेक्टर, कारीगरों और निर्यातकों को वैश्विक खरीदारों एवं निवेशकों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार, यह आयोजन ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेक इन इंडिया’ और राजस्थान के औद्योगिक विकास को नई गति देगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Organizers Visit Govind Dev Ji Temple for the Successful Organization of India Stone Mart 2026
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: stone mart india 2026, india stone mart jaipur, jecc sitapura, natural stone industry, marble granite sandstone, rajasthan stone industry, mining and processing machinery, msme sector, make in india, vocal for local, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved