जयपुर। प्रदेश में जीरो बजटिंग नेचुरल फार्मिंग और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए अगले दो महीने तक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया 10 सितंबर को सुबह 11 बजे यहां पंत कृषि भवन से प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर प्रगतिशील किसानों के समूह को रवाना करेंगे। कृषि आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के अनुसार जीरो बजटिंग नेचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए कृषि विभाग के सहयोग से पूरे राज्य में 10 सितंबर से 9 नवंबर तक जैविक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अभियान के तहत कृषक गोष्ठियां और प्रगतिशील किसान मीट आयोजित कर किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक किया जाएगा। जैविक किसान भंवरसिंह पीलीबंगा के नेतृत्व में प्रगतिशील जैविक किसानों का समूह हर जिले में जाकर काश्तकारों से संवाद कर जैविक खेती से संबंधित अपने अनुभव साझा करेगा।
गौ आधारित खेती को बढ़ावा देने, जैविक खेती की समस्याओं का निराकरण, जैविक खेती को आर्थिक रूप से लाभप्रद बनाने की विधि और रसायनों के हानिकारक प्रभाव के बारे में किसानों को बताया जाएगा। कृषि आदान विक्रेताओं को अपने प्रतिष्ठानों पर जैविक उत्पाद बेचने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि मानव सेहत पर दुष्प्रभाव डालने वाले और खेती की लागत को बढ़ाने वाले कीटनाशकों एवं रसायनों की बिक्री कम हो और जैविक उत्पादों की बढ़े।
एशियाई खेलों में तभी भाग लूंगी जब मसला सुलझ जाएगा: साक्षी मलिक
खड़गे ने मोदी पर साध निशाना, कहा - मणिपुर हिंसा पर आपकी चुप्पी लोगों के जले पर नमक छिड़क रही है
NCP अध्यक्ष शरद पवार का बड़ा फैसला : सुप्रिया सुले व प्रफुल्ल पटेल बने एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष
Daily Horoscope