जयपुर । लोकसभा चुनाव- 2019 के लिए भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने राजस्थान की 25 सीटों में से 16 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। लेकिन अभी 9 सीटों पर ऐलान होना बाकी है। जिस पर घमासान मचा हुआ है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर राजसमंद सीट पर बाहरी प्रत्याशी उतारे जाने की खबरों के बीच राजसमंद से स्थानीय भाजपा नेता ने अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शन किया और अपनी बात प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी के सामने रखी। राजसमंद के भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि लोकसभा सीट से टिकट राजसमंद के स्थानीय भाजपा नेता को ही दिया जाए। इस मुद्दे पर प्रदेशाध्यक्ष ने भाजपा नेतृत्व तक बात पहुंचाने का भरोसा दिया।
BREAKING..शराब घोटाला मामला: केजरीवाल को कोर्ट से राहत नहीं,1अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope