इस अवसर पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने
कहा कि इससे पहले यूपीए सरकार में जो प्रधानमंत्री थे, उन्हें ढूंढना पड़ता
था। गुमशुदा की तलाश करनी पड़ती थी। आज हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24
घंटे उपलब्ध रहते हैं और देश के लिए हर मोर्चे पर डटे रहते हैं। उन्होंने
कहा कि भाजपा में चुनाव विधायक और सांसद नहीं, चुनाव कार्यकर्ता लड़ता है और
वो ही हमारी जीत का आधार होता है। 35 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने
दिए गोपनीय सुझाव रायशुमारी कार्यक्रम मंे दूसरे दिन आगामी विधानसभा
चुनावों को लेकर 35 विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से एक सील बंद बाॅक्स
में सुझाव लिए गए। मांडलगढ़, जहाजपुर, भीलवाड़ा, मांडल, सहाड़ा, शाहपुरा,
आसीन्द, जायल, मकराना, डेगाना, लाडनूं, डीडवाना, नागौर, मेड़ता, खींवसर,
सूरजगढ़, परबतसर, नावां, पिलानी, उदयपुरवाटी, खेतड़ी, अलवर ग्रामीण, कठूमर,
मंड़ावा, नवलगढ़, झुन्झुनूं, अलवर शहर, बहरोड़, रामगढ़, बानसूर, किशनगढ़बास,
थानागाजी, तिजारा और राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने
चुनावों से सम्बन्धित अपने महत्वपूर्ण एवं गोपनीय सुझाव सील बंद बाॅक्स में
डाले। ये भी पढ़ें - यहां मुस्लिम है देवी मां का पुजारी, मां की अप्रसन्नता पर पानी हो जाता है लाल
कार्यक्रम
में केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा के प्रदेश
प्रभारी अविनाश राय खन्ना, राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री वी. सतीश, संगठन
महामंत्री चन्द्रशेखर, गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया, ग्रामीण विकास एवं
पंचायती राजमंत्री राजेन्द्र राठौड़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सांसद ओम
माथुर, केन्द्रीय खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति राज्यमंत्री सीआर चैधरी,
केन्द्रीय कृषि राज्यमंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, केन्द्रीय राज्यमंत्री
अर्जुन मेघवाल, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी,
सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी
एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश पूनिया भी उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope