• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर हस्तशिल्प उद्योग उत्सव का हुआ शुभांरभ

Opening of the Jaipur Handicrafts Industry Festival IN JAIPUR - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने परंपरागत हस्तशिल्प और हस्तकलाओं के संरक्षण और संवद्र्धन के लिए समग्र प्रयास की आवश्यकता प्रतिपादित की है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में हस्तशिल्प की गौरवशाली परंपरा रही है।

विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल ने राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया के साथ शुक्रवार को अंबेडकर सर्कल पर राजस्थान लघु उद्योग निगम राजसिको द्वारा आयोजित जयपुर हस्तशिल्प उद्योग उत्सव का गणेश पूजन, दीप प्रज्ज्वलन और फीता काटकर शुभारंभ किया। मेघवाल ने कहा कि लघु-सूक्ष्म उद्योग व परंपरागत हस्तशिल्प रोजगार के सर्वाधिक अवसर उपलब्ध कराते हैं। ऎसे में इनके प्रोत्साहन, बाजार उपलब्ध कराने और विस्तार के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करने होंगे।
राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया ने बताया कि राजसिको द्वारा जयपुर में इस तरह का पहला प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि चार सौ से अधिक स्टॉलों में देशभर का हस्तशिल्प समाया हुआ है।
केन्द्रीय अतिरिक्त विकास आयुक्त रत्नेश कुमार झा ने कहा कि अब लोगों का रुझान परंपरागत रंग संयोजन और हस्तशिल्प की और होने लगा है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
राजसिको के महाप्रबंधक रवि अग्रवाल ने बताया कि जयपुर हस्तशिल्प उद्योग उत्सव में प्रदेश के हस्तशिल्पियों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही अन्य प्रदेशों के हस्तशिल्पियों को भी अवसर दिया गया है। इस अवसर पर राजसिको के अधिकारीगण और बड़ी संख्या में उद्यमी भी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Opening of the Jaipur Handicrafts Industry Festival IN JAIPUR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: opening of the jaipur handicrafts industry festival, jaipur news, hindi news, hindi khabar विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया, news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved