• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वदेशी और समरसता से ही सशक्त होगा समाज - निम्बाराम

Only through Swadeshi and harmony will society become strong - Nimbaram - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । बजाज नगर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम , तथा गलता पीठ के स्वामी राघवेंद्राचार्य का सानिध्य प्राप्त हुआ। स्वामी राघवेंद्राचार्य ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज की सांस्कृतिक चेतना को जीवित रखते हैं। भारत की प्राचीन सभ्यता, वर्ण व्यवस्था की मूल भावना और सामाजिक समरसता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि समाज को विभाजन से बचाकर एकता की दिशा में आगे बढ़ना आवश्यक है। मुख्य वक्ता निम्बाराम ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह आयोजन केवल जयपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश में आयोजित हो रहे हैं। 14 फरवरी को पुलवामा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध का संदेश दिया। उन्होंने ‘पंच परिवर्तन’ को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया—राष्ट्र प्रथम की भावना, हिंदू समाज की एकता, स्वदेशी का उपयोग, पर्यावरण संरक्षण (सिंगल यूज़ प्लास्टिक का त्याग), नागरिक कर्तव्यों का पालन तथा सामाजिक समरसता को व्यवहार में उतारना। उन्होंने कहा कि सनातन का अर्थ है जो कभी समाप्त नहीं होता। विविधता में एकता ही हिंदू समाज की विशेषता है। परिवारों में संस्कार, परंपरा और नियमित पारिवारिक संवाद आवश्यक हैं। स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग, भोजन की बर्बादी रोकना, समाज के वंचित वर्गों को जोड़ना तथा राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति आस्था रखना समय की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Only through Swadeshi and harmony will society become strong - Nimbaram
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nimbaram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved