• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जीवन में सेवा के काम करने चाहिए क्यों कि अंतिम समय में सेवा ही काम आती है : सीपी जोशी

One should do service work in life because only service is useful in the last moments: CP Joshi - Jaipur News in Hindi

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर चित्तौडगढ़ में 18000 हेलमेट निशुल्क वितरित करने का बना विश्व रिकॉर्ड

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष और चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी की प्रेरणा से आज चित्तौडगढ़ सेवा संस्थान द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम मंे ’’नमो सुरक्षा कवच’’ कार्यक्रम में 18000 हेलमेट निशुल्क वितरित किए गए। निशुल्क हेलमेट वितरित करने का यह एक विश्व रिकॉर्ड बना है। सीपी जोशी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उन्होने युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने और हेलमेट लगाकर बाइक चलाने की शपथ दिलाई। केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम के दौरान वीडियो जारी कर कहा प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना की और उनके जन्मदिवस पर हेलमेट वितरण करने का अच्छा कार्य करने के लिए सीपी जोशी को धन्यवाद दिया और युवाओं से हेलमेट पहनने और यातायात के नियमों का पालन करने की बात कही।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने ’’नमो सुरक्षा कवच’’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हमें जीवन में सदैव सेवा कार्य करते रहना चाहिए क्योंकी अंतिम समय में हमारे द्वारा किए गए सेवा कार्य ही काम आते है। चित्तौडगढ़ सेवा संस्थान द्वारा क्षेत्र में अनेक प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहें है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा एक बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने मन की बात कार्यक्रम के दौरान कहा था कि देश में प्रतिवर्ष लगभग पांच लाख दुर्घटनाएं होती है जिनमे करीब डेढ लाख लोग अपनी जांन गवां देते है। सीपी जोशी ने कहा दुर्घटनाओं में ज्यादातर लोगों की मृत्यु इस लिए होती क्योंकी वे सस्ते हेलमेट का इस्तेमाल करते है, चित्तौडगढ सेवा संस्थान ने आज हेलमेट नहीं है बोझ संदेश देते हुए आईएसआई मार्क के ब्रांडेड हेलमेट वितरित किए है उससे निश्चित ही दुर्घटना में जान गवानें वालों की संख्या में कमी आएगी।
कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता और विश्वकर्मा जी की आरती से हुई। इस दौरान सड़क सुरक्षा को लेकर नाटक का आयोजन, विभिन्न समाजो द्वारा झांकियों का प्रदर्शन और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारो युवाओं ने जोश के साथ बढ-चढ कर हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-One should do service work in life because only service is useful in the last moments: CP Joshi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, prime minister narendra modi, birthday, bjp state president, chittorgarh mp, cp joshi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved