जयपुर। अलवर जिले के थानागाजी इलाके में महिला से सामुहिक दुष्कर्म की घटना की कठोर शब्दो में निन्दा करते हुए केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन ने कहा पीडित दम्पति के साथ मेरा सम्पूर्ण सहयोग रहेगा भाजपा उस परिवार के साथ है और उन्होंने कहा कि ऐसे जघन्य अपराध को प्रशासन एवं पुलिस ने इतने समय तक क्यों दबाए रखा। अपराध करने वाला तो अपराधी होता ही है लेकिन उस अपराध को छुपाने या दबाने वाला उससे भी बड़ा अपराधी होता है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
कांग्रेस ने अपने सियासी फायदे के लिए चुनाव होने तक इस कांड को दबाए रखा, कांग्रेस की सरकार रक्षक नही भक्षक है। यह बात कर्नल राज्यवर्धन ने आज जयपुर कलेट्रेट में ज्ञापन देते हुए कही तथा इस कांड की सी.बी.आई. जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा पुलिस सिर्फ आदेश का पालन करती है, जनता जानना चाहती है कि इस अपराध को दबाए रखने के लिए पुलिस को किसका आदेश प्राप्त हुआ था।
ज्ञापन देने के समय जिला कलेक्टर अपनी सीट पर नहीं थे, इसपर कर्नल राज्यवर्धन ने कहा ज्ञापन की अनुमति और समय देने के बाद भी कलेक्टर अपनी सीट से गायब है, या तो कलेक्टर डरते है या फिर उन्हे भी अनुपस्थित रहने का आदेश दिया गया था।
कर्नल राज्यवर्धन ने कहा राजस्थान में लगातार लाॅ एण्ड आॅर्डर खराब होता जा रहा है। आज साधारण व्यक्ति सड़क पर चल नहीं सकता, वह अपने परिवार के साथ कहीं जा नहीं सकता। प्रदेश में लगातार अपराध बढ़ते जा रहें है। इन सबके लिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार है।
जनता ने विश्वास के साथ कांग्रेस को चुना था लेकिन कांग्रेस ने जनता के साथ सिर्फ विश्वासघात ही किया है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक राजेन्द्र राठौड़, भाजपा के विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी एवं सैंकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope