• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुस्लिम तेली महापंचायत की रजत जयंती पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रतिभाओं को किया सम्मानित

On the occasion of the Silver Jubilee of the Muslim Teli Mahapanchayat, Leader of the Opposition Tikaram Jully honored distinguished achievers - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने रविवार को जयपुर में मुस्लिम तेली महापंचायत की रजत जयंती के मौके पर मुस्लिम समाज की प्रतिभाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज की मेधावी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह एक विशेष मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल प्रतिभाओं को सम्मान मिलता है बल्कि अन्य प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का एक अवसर मिलता है। जूली रविवार को जयपुर कर्बला मैदान में स्थित हज हाउस में प्रांतीय मुस्लिम तेली महापंचायत राजस्थान द्वारा 25 वें रजत जयंती मुस्लिम प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित समाज के प्रबुद्ध लोगों को संबोधित एवं समाज की प्रतिभाओं की हौंसला अफजाई कर रहे थे। प्रतिभा सम्मान समारोह में RAS में चयनित उम्मीदवारों, दसवीं और बारहवीं कक्षा में 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों और समाज की अन्य प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में चीफ ऑफ व्हिप और विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी, पूर्व केबिनेट मंत्री बृजकिशोर शर्मा, एमडी चोपदार, केसी घुमरिया, हामिद मेवाती, हुसैन खान, अब्दुल लतीफ, पूर्व मंत्री अशरफ अली, हजरत उस्मान, इरफान खान, असगर, अजमेरी सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On the occasion of the Silver Jubilee of the Muslim Teli Mahapanchayat, Leader of the Opposition Tikaram Jully honored distinguished achievers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikaram jully, rajasthan leader of the opposition, jaipur, muslim teli mahapanchayat, silver jubilee celebration, muslim pratibha samman samaroh, talent recognition, community empowerment, meritorious students, social integration, motivation, inclusivity, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved