• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मालवीय नगर में हुआ पौष बड़ा

On the occasion of Ramlala life consecration, a big celebration took place in Malviya Nagar - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अयोध्या में होने जा रही भगवान श्रीराम लला के मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में मालवीय नगर सेक्टर 12 में श्री जी फाउंडेशन द्वारा पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। फाउंडेशन के डायरेक्टर अनुज लालपुरिया और अमित मिश्रा ने बताया कि 500 वर्ष बाद रामलला अपने घर में सुशोभित होने जा रहे है इससे बड़ा हर्ष का विषय कोई और हो ही नही सकता। इसलिए आज पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। भाजपा नेता एडवोकेट ईशान मिश्रा ने कहा कि पूरे भारतवर्ष में रामलला के स्वागत की तैयारियां चल रही है भगवान राम सबके आराध्य है। मालवीय नगर मंडल अध्यक्ष शैलेश शाह और वार्ड पार्षद ओम स्वामी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर राकेश कुमार गौड़, एडवोकेट मीनू वर्मा सोशल सेक्रेटरी राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, अधिशाषी अभियंता बिजली विभाग अजय मीना, प्रशांत जांगिड़, एडवोकेट आदित्य मिश्रा, सचिन सतरावला, राजकुमार गौतम एडवोकेट, लक्ष्मी बैरवा, विनीत चौधरी, मनीष सैनी, विनोद शास्त्री, एडवोकेट मानवेंद्र सिंह राजपुरोहित, अनूप शर्मा, दया, रवि सचदेवानी आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On the occasion of Ramlala life consecration, a big celebration took place in Malviya Nagar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, paush bada mahotsav, shri ji foundation, malviya nagar sector 12, temple consecration, lord shri ram lala, ayodhya, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved