• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीपावली पर्व पर 200 इंजीनियरों और 1500 तकनीकी कर्मचारियों ने संभाली जयपुर शहर की बिजली व्यवस्था

On Diwali festival, 200 engineers and 1500 technical staff took over the electricity system of Jaipur city - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर डिस्काॅम द्वारा दीपावली पर्व पर जयपुर शहर में निर्बाध बिजली की आपूर्ति की गई। दीपावली पर्व पर जयपुर शहर के सभी 220/132 केवी जीएसएस एवं 33/11केवी सब-स्टेशनों पर 200 से अधिक अभियन्ताओं द्वारा डयूटी देकर विद्युत आपूर्ती व्यवस्था बनाई रखी गई एवं 1500 तकनीकी कर्मचारियों द्वारा फील्ड में रह कर विद्युत व्यवस्था को संभाला। जयपुर डिस्काॅम के प्रबन्ध निदेशक आर.एन.कुमावत ने बताया कि इस वर्ष जयपुर शहर में 10 नवम्बर धनतेरस के दिन विद्युत भार 790 मेगावाट, 11 नवम्बर छोटी दीपावली को 690 मेगावाट एवं 12 नवम्बर दीपावली के दिन 644 मेगावाट रहा जबकि गत वर्ष धनतेरस को पीक लोड 733 मेगावाट, छोटी दीपावली को 623 मेगावाट एवं दीपावली के दिन 598 मेगावाट रहा था। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विशेष रोशनी व सजावट के लिए विभिन्न व्यापार मण्डलों एवं प्रतिष्ठानों को 63 अस्थायी विद्युत कनेक्शन जारी किए गए है। कुमावत ने बताया कि दीपावली पर विशेष सजावट व रोशनी के लिए जयपुर शहर वृत में 292 (25 केवीए के 39, 40 केवीए के 24, 63 केवीए के 138, 100 केवीए के 65, 160 केवीए के 18, 250 केवीए के 2 एवं 315 केवीए के 6) नए डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जयपुर में बढ़ते हुए भार व विद्युत आपूर्ति की मांग के अनुसार पुराने विद्युत तंत्र को सुदृढ़ एवं सुचारू रूप से चलाने तथा विद्युत तंत्र सुधार के अन्तर्गत 237 (25 केवीए के 9, 40 केवीए के 11, 63 केवीए के 44, 100 केवीए के 46, 160 केवीए के 55, 250 केवीए के 4, 315 केवीए के 61, 500 केवीए के 6 एवं 990 केवीए के 1) डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांससफार्मर की क्षमता में वृद्वि की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-On Diwali festival, 200 engineers and 1500 technical staff took over the electricity system of Jaipur city
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, jaipur discom, uninterrupted electricity supply, diwali festival, power supply system, 200 engineers, duty, 220-132 kv gss, 33-11 kv sub-stations, jaipur city, 1500 technical staff, field, handled, power system, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved