• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आर्द्रभूमि को संरक्षित रखने के लिए अधिकारी प्रतिबद्धता के साथ करें काम : हेमाराम चौधरी

Officers should work with commitment to preserve wetlands: Hemaram Chowdhary - Jaipur News in Hindi

-राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की पांचवी बैठक आयोजित

-20 जिलों में स्थित 50 आर्द्रभूमियों को अधिसूचित करने की दी गई अनुमति जयपुर। वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हेमाराम चौधरी की अध्यक्षता में राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की पांचवी बैठक आयोजित हुई। बैठक में चौधरी ने आर्द्रभूमि को संरक्षित रखने के लिए अधिकारियों को प्रतिबद्धता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं।
शासन सचिवालय स्थित कान्फ्रेन्स हॉल में हुई बैठक में 20 जिलों में स्थित 50 आर्द्रभूमियों को अधिसूचित करने की अनुमति प्रदान की गई तथा आगामी समय में इनकी संख्या बढाकर 100 से अधिक किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वहीं भारतीय रेलवे द्वारा सांभर क्षेत्र में प्रस्तावित डेडिकेटेड टेस्टिंग ट्रेक के लिए 28.04 हैक्टर में कार्य कराने हेतु प्रस्ताव भारत सरकार की अनुमति के लिए भेजने का निर्णय भी लिया गया।
बैठक के प्रारम्भ में चौधरी ने पर्यावरण विभाग द्वारा की गई “राज्य पर्यावरण योजना” का विमोचन किया। राज्य पर्यावरण योजना के तहत विभिन्न अपशिष्ट प्रबंधन, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, वन प्रबंधन, औद्योगिक प्रदूषण, आर्द्र भूमि प्रबंधन, ध्वनि प्रदूषण, खनन द्वारा प्रदूषण, ग्रामीण अपशिष्ट प्रबंधन इत्यादि के सम्बन्ध में कार्ययोजना क्रियान्वित की जाएगी।
बैठक में मुख्य सचिव उषा शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव, ग्रामीण विकास विभाग अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव, वन एवं पर्यावरण विभाग शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव, नगरीय विकास विभाग कुंजीलाल मीणा, शासन सचिव, स्वायत्त शासन विभाग डॉ. जोगाराम सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Officers should work with commitment to preserve wetlands: Hemaram Chowdhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hemaram chowdhary, meeting, usha sharma, abhay kumar, shikhar agarwal, keylal meena, dr jogaram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved