• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अब गोपालपुरा बाइपास रोड़ पर नही लगेगा जाम, यातायात का राह हुई आसान

Now Gopalpura bypass will not work on the road, traffic is easy - Jaipur News in Hindi

जयपुर। लंबे समय बाद गोपालपुरा बाइपास पर आवागमन की राह सुगम हो गई है। जिस सड़क पर लोगों को आए दिन घंटो जाम का सामना करना था, अब उसी सड़क पर यातायात की राह खासी आसान नजर आने लगी है।

हो भी क्यों ना। जेडीए ने 160 फीट गोपालपुरा बाइस रोड़ पर सड़क सीमा में आ रहे दोनों तरफ के लगभग अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया है। बाकि बचे हुए अतिक्रमण को जेडीए धीरे-धीरे हटा रहा है। माना जा रहा है कि जेडीए एक या दो दिन में इस पूरी कार्रवाई को सम्पन्न कर लेगा। फिलहाल जैसे-जैसे जेडीए की कार्रवाई आगे बढती जा रही है, वैसे-वैसे सड़क से मलबा भी उठाया जा रहा है। लेकिन मलबा उठने के बाद गोपालपुरा बाइपास रोड़ की तस्वीर जो उभरकर सामने आई है वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। अतिक्रमण हटाने के बाद सड़क की चौड़ाई बढ गई और आवागमन की राह भी सुगम हो गई है। हालांकि अभी तक ध्वस्त किए गए अतिक्रमणों का मलबा पूरी तरह नही उठ पाया है।
बहुमंजिला इमारतों के टूटे जाने के बाद जेडीए लगातार मलबे को उठा रहा है। लेकिन टेªेक्टर-ट्रोली समेत संसाधन कम होने के चलते मलबा पूरी तरह नही उठ पा रहा है।
गोपालपुरा बाइपास से लेकर त्रिवेणी चौराहा और रिद्धि सिद्धी तक 160 फीट सड़क के दायरे में करीब 450 से ज्यादा अतिकमण आ रहे हैं। हालांकि ज्यादातर अतिक्रमणों को जेडीए ने साफ कर दिया है। बुधवार को भी जेडीए ने बचे हुए करीब 27 अतिक्रमणों को ध्वस्त कर दिया।
आपको बता दें कि गोपालपुरा रोड़ से पूरी तरह अतिक्रमण हटाने के बाद जेडीए की ओर से यहां सड़क निर्माण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Now Gopalpura bypass will not work on the road, traffic is easy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: now gopalpura bypass will not work on the road, traffic is easy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved