• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायती राज संस्थाओं के प्रथम चरण के चुनाव के लिए 8 अक्टूबर को जारी होगी अधिसूचना

Notification for the first phase of elections for Panchayati Raj institutions to be issued on October 8 - Jaipur News in Hindi

-पंचायत समिति सदस्यों के नाम निर्देशन के लिए पंचायत समिति वार रिटर्निंग अधिकारी एवं नामांकन प्राप्ति स्थल निर्धारित जयपुर। जयपुर जिला परिषद एवं जिले की पंचायत समितियों के सदस्यों के लिए 8 अक्टूबर को निर्वाचन की लोकसूचना जारी होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 14 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे से होगी तथा नाम वापसी की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। नाम वापसी का समय समाप्त होने के तुरंत पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए प्रथम चरण का मतदान हेतु मतदान दलों का प्रस्थान 21 अक्टूबर को होगा व मतदान 22 अक्टूबर (गुरुवार) को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। पंच एवं सरपंच पदों के लिए 8 अक्टूबर को निर्वाचन की लोकसूचना जारी होगी। नाम निर्देशन पत्र 23 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा 23 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11ः30 बजे से होगी तथा नाम वापसी का समय अपराह्न 2 बजे तक रहेगा। इसके तुरंत पश्चात चुनाव प्रतीकों का आवंटन एवं चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।प्रथम चरण में पंच एवं सरपंच पद के लिए मतदान 24 अक्टूबर (शनिवार) को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना की जाएगी। उपसरपंच का चुनाव 25 अक्टूबर (रविवार) को होगा। वहीं जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों की मतगणना 20 नवम्बर (शुक्रवार) को जिला मुख्यालय पर प्रातः 8 बजे से मतगणना समाप्ति तक की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पंचायती राज आम चुनाव के तहत पंचायत समिति सदस्यों के नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए पंचायत समिति वार रिटर्निंग अधिकारी एवं नामांकन प्राप्ति स्थल निर्धारित किए गए हैं। आमेर पंचायत समिति के लिए राजेन्द्र कुमार, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, आमेर को रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है तथा नामांकन कार्यालय उपखण्ड अधिकारी, आमेर में प्राप्त किए जाएंगे। जालसू के लिए डॉ. आस्था शर्मा, सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक), चौमूं तथा नामांकन स्थल कमरा नंबर 6, तहसील कार्यालय, जालसू, रामपुरा डाबड़ी के लिए सुमन, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, रामपुरा डाबड़ी तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, रामपुरा डाबड़ी, चाकसू के लिए सीमा तिवाड़ी, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, चाकसू तथा नामांकन स्थल न्यायालय कमरा नम्बर 7, उपखण्ड कार्यालय, चाकसू, कोटखावदा के लिए श्रीकान्त व्यास, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जयपुर शहर उत्तर तथा नामांकन स्थल तहसील कार्यालय, कोटखावदा, माधोराजपुरा के लिए ललित मीणा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, माधोराजपुरा तथा नामांकन स्थल उपखण्ड कार्यालय, माधोराजपुरा, चौमूं के लिए अजीत सिंह राठौड़, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, चौमूं तथा नामांकन स्थल कमरा नंबर 02 (न्यायालय कक्ष), उपखण्ड कार्यालय, चौमूं, गोविन्दगढ़ के लिए मुक्ता राव, सहायक कलक्टर, चौमूं तथा नामांकन स्थल अम्बेडकर भवन (हॉल), पंचायत समिति, गोविन्दगढ़, जमवारामगढ़ के लिए ओम प्रकाश मीणा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जमवारामगढ़ तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, जमवारामगढ़ और आंधी के लिए सुप्रिया, सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक), जमवारामगढ़ तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, तहसील कार्यालय आंधी निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार झोटवाड़ा पंचायत समिति के लिए खुशबू शर्मा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जयपुर प्रथम तथा नामांकन स्थल न्यायालय तहसीलदार कमरा नं. 1, तहसील कालवाड़, जयपुर, जोबनेर के लिए रमेश कुमार, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जोबनेर तथा नामांकन स्थल कार्यालय उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, जोबनेर; दूदू के लिए गुलाब सिंह वर्मा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, दूदू तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष संख्या 02, उपखण्ड कार्यालय, दूदू; मौजमाबाद के लिए मुकेश कुमार अग्रवाल, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, मौजमाबाद तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष, उपखण्ड अधिकारी, मौजमाबाद; फागी के लिए बलबीर सिंह, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, फागी तथा नामांकन स्थल इजलास कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, फागी; सांभरलेक के लिए ऋषिराज कपिल, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, सांभरलेक तथा नामांकन स्थल न्यायालय कक्ष 01, उपखण्ड कार्यालय, सांभरलेक; किशनगढ़ रेनवाल के लिए सर्वेश शर्मा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, किशनगढ़-रेनवाल तथा नामांकन स्थल इजलास कक्ष, उपखण्ड कार्यालय, किशनगढ़ रेनवाल; सांगानेर के लिए विकास प्रजापत, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, सांगानेर तथा नामांकन स्थल कोर्ट रूम, उपखण्ड कार्यालय, सांगानेर; बस्सी के लिए दीपक सिंह खटाणा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, बस्सी तथा नामांकन स्थल न्याय कक्ष (इजलास), उपखण्ड कार्यालय बस्सी; तूंगा के लिए शिप्रा जैन, सहायक कलक्टर, बस्सी तथा नामांकन स्थल तहसील कार्यालय, तूंगा न्यायालय कक्ष; शाहपुरा के लिए जगदीश प्रसाद बैरवा, उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट, शाहपुरा तथा नामांकन स्थल न्याय कक्ष कमरा नंबर 10, उपखण्ड कार्यालय, शाहपुरा और अमरसर के लिए अजीत कुमार बुन्देला, सहायक कलक्टर (फास्ट ट्रैक), शाहपुरा तथा नामांकन स्थल कमरा नंबर 03, कार्यालय उप तहसील, अमरसर निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Notification for the first phase of elections for Panchayati Raj institutions to be issued on October 8
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan panchayati raj elections, jaipur panchayat election, panchayat samiti election, zila parishad election, gram panchayat election, sarpanch election, panch election, rajasthan election 2026, jaipur district, election notification, returning officers, nomination process, voting date, election schedule, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved