• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिए विपक्ष को संघर्ष करना पड़े, इससे शर्मनाक कुछ नहीं : टीकाराम जूली

Nothing is more shameful than the opposition having to struggle to protect democracy and fair elections: Tikaram Jully - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा है कि देश में लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की रक्षा के लिये विपक्ष को संघर्ष करना पडे़, इससे बड़ी शर्मनाक स्थिति सरकार के लिये और कुछ नहीं हो सकती । प्रतिपक्ष के नेता जूली ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र, संविधान और नागरिक मौलिक मताधिकार की रक्षा के संकल्प के साथ आज प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी द्वारा आज ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन के सहयोगी सांसदों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त की कार्यप्रणाली, मतदाता सूची संशोधन (SIR) और फॉर्म-6 में किये गये एकतरफा बदलावों के विरोध स्वरूप चुनाव आयोग मुख्यालय तक निकाले जा रहे शांतिपूर्ण विरोध मार्च को सरकार ने भारी पुलिस बल और बैरिकेड्स लगाकर रोक दिया। सरकार की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई और जनता एवं विपक्ष की आवाज को जबरन दबाये जाने के विरोध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा एवं विपक्षी दलों के प्रमुख सांसदों के साथ बैरिकेड्स के पास ही सड़क पर धरने पर बैठने पर मजबूर होना पड़ा। यह स्थिति विश्व के सबसे बडे प्रजातांत्रिक देश के लिये शर्मनाक है। जूली ने सरकार की निन्दा करते हुए कहा कि लोकतंत्र, संविधान और जनता के मौलिक मताधिकार की रक्षा के लिये विरोध करना विपक्ष का अधिकार है, इसे सत्ताबल और पुलिस बल से दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा करने के लिये शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना देश के हर नागरिक का अधिकार है, हम इसकी कडे शब्दों में भर्त्सना करते हैं।
प्रतिपक्ष के नेता जूली ने बताया कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी का यह कहना है कि देश में स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव व्यवस्था लोकतंत्र की नींव है। चुनाव प्रक्रिया और मतदाता फॉर्म में बिना विधिवत् प्रक्रिया के किये जा रहे एकतरफा फेरबदल सीधे तौर पर नागरिकों के वोट के अधिकार पर हमला है।
जूली ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल लगा हुआ है, भाजपा सरकारें संविधान और लोकतंत्र की हत्या करने पर आमादा है। निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को सता और पुलिस का भय दिखाकर सरकार के पक्ष में खड़ा करने के लिये मजबूर किया जा रहा है, लेकिन कांग्रेस भाजपा की हर देश और संविधान विरोधी कार्रवाई का पुरजोर तरीके से विरोध करेगी। उन्होंने सरकार को चेताया कि देश में लोकतंत्र और संविधान की गरिमा को बनाये रखे, वरना कांग्रेस को सरकार का प्रखर विरोध करने के लिये मजबूर होना पडेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nothing is more shameful than the opposition having to struggle to protect democracy and fair elections: Tikaram Jully
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tikaram jully, rajasthan leader of opposition, rahul gandhi, priyanka gandhi vadra, election commission, sir, special intensive revision, voter list, form 6, electoral reforms, voting rights, democratic rights, constitution of india, congress party, india alliance, election transparency, rajasthan congress, jaipur news, rajasthan politics, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved