• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रात दो बजे शराब पीकर दौड़ा रहा था करोड़ों की मर्सिडीज बेंज, पुलिस ने कर ली जब्त

Mercedes Benz, police seized tax at crores of rupees, was running at two oclock in the night - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सावधान हो जाइए। अगर आप शराब पीकर ड्राइव कर रहे हैं तो खैर नही। शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाली दुर्घटनाओं पर लगाम कसने लिए अब जयपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। राजधानी जयपुर में भी ऐसा वाक्या सामने आया हैं जहां पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए देर रात शराब पीकर करोड़ों रूपये की कार में बैठकर सड़क पर अपनी रफ्तार दिखा रहे एक युवक को पकड़ा। हालांकि पुलिस ने युवक से पूछताछ कर छोड़ दिया। लेकिन करोड़ों रूपये चमक दमक से बनी लग्जरी कार को जब्त कर लिया। मामला ज्योति नगर थाना इलाके का है।पुलिस के मुताबिक आदर्श नगर का रहने वाला आदित्य विजयवर्गीय देर रात करीब 2 बजे अपनी मर्सिडीज बेंज कार में सवार होकर सहकार मार्ग से तेज स्पीड़ से आ रहा था। तेज स्पीड़ में आ रही कार को देखकर पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आदित्य को रोक लिया। पुलिस ने जब आदित्य के मुंह को सूंघा तो उसने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी। इस पर पुलिस ने आदित्य को मर्सिडीज बेंज कार समेत पकड़ लिया। हालांकि पुलिस ने बाद में आदिल्य को तो छोड़ दिया और करोड़ो रूपये की इस कार को व्हीकल एक्ट 185 ड्रींक एंड ड्राइव के तहत जब्त कर लिया।
खास बात ये है कि सुबह जब लोगों ने पुलिस थाने पर इस कार को देखा तो एक बारगी लोगों की भींड़ इसे देखने के लिए जमा हो गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mercedes Benz, police seized tax at crores of rupees, was running at two oclock in the night
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: not so good to drive a car after drinking alcohol, the police seized a mercedes-benz car worth crores of rupees, jaipur, jyoti nagar thana, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved