• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

@BJP4Rajasthan - न कुर्सी मिली और न ही मनमाफिक कमरा मिला, किसे , यहां पढ़ें

No chair found nor a friendly room - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहले सीएम पद को लेकर विवाद सामने आया, इसके बाद मंत्रिमंडल को लेकर दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के सामने माथापच्ची होनी तय है। वहीं खुद उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शासन सचिवालय में बीते दिनों एक घंटा घूमकर भाजपा को सोशल मीडिया पर हमले करने का मौका दे दिया। @BJP4Rajasthan twitter ने डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर निशाना साधा है। टि्वटर पर एक कॉर्टून के जरिये बताया गया है कि सचिन पायलट को न कुर्सी मिली और न ही मनमाफिक कमरा मिल रहा है। वहीं अब यूरिया की किल्लत होने पर @BJP4Rajasthan twitter ने ट्वीट किया है कि कांग्रेस के आते ही, यूरिया की चोरी शुरू हो गई है और राजस्थान का किसान परेशान हो रहा है। आपको बता दे कि 18 दिसंबर को डिप्टी सीएम सचिन पायलट शाम को 4 बजे शासन सचिवालय पहुंचे थे। यहां पर संबंधित अधिकारियों ने पायलट की आगवानी की और मुख्य भवन में पहली मंजिल पर तैयार किए गए डिप्टी सीएम के कक्ष के लिए लेकर गए। लेकिन इस दौरान पायलट तैयार किए गए कक्ष के अंदर नहीं गए।
पायलट ने यहा पूछा कि यहां कौन-कौन से अधिकारी बैठते है। इसके बाद डिप्टी सीएम सचिन पायलट सीएमओ पहुंचे। यहां पर उन्होंने सीएमओ को देखा और अलग-अलग कक्षों को जाकर देखा। इसके बाद मंत्रालयिक भवन भी पायलट ने देखा। लेकिन बार-बार सवाल पूछे जाने पायलट ने कहा कि जल्द मीडिया को बता दिया जाएगा कि कहां पर डिप्टी सीएम का कार्यालय होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-No chair found nor a friendly room
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy cm sachin pilot, rajasthan congress, jaipur cognress, rajasthan bjp, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved