• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

निर्भया स्क्वॉड ने कच्ची बस्तियों में किया विशेष अभियान "आवाज" के तहत आगाज, देखें तस्वीरें

जयपुर। पुलिस कमिश्नर आनंद श्रीवास्तव के निर्देशन में पुलिस कमिश्नरेट की निर्भया स्क्वॉड टीम ने हरमाड़ा थाना क्षेत्र की कच्ची बस्तियों में विशेष अभियान आवाज के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं के अधिकारों के संबंध में बने हुए कानूनों के बारे में जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं निर्भया स्क्वॉड टीम की नोडल अधिकारी सुनीता मीना ने बताया कि राजस्थान में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के लिए यह अभियान शुरू किया गया है।
महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में सजग करने के साथ ही बालकों एवं युवाओं में नारी के प्रति सम्मान की भावना जागृत की जा रही है।

अभियान के तहत महिलाओं के प्रति होने वाले अपराध, इन अपराधों के दुष्परिणाम एवं महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

हमें नारी को शक्तिशाली बनाना है।नारी का हर जगह सम्मान हो इसके लिए निर्भया ने कच्ची बस्ती की महिलाओं को जागरूक किया गया।निर्भया टीम ने पट्टिकाओं के माध्यम से संदेश दिया।

इस कार्यक्रम में निर्भया टीम ने सायरन की आवाज के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला। टीम ने महिलाओं को सेनेटरी नेपकीन, सेनेटाइजर एवं मास्क भी वितरित किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nirbhaya Squad launches special campaign in Kutch under voice
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nirbhaya squad, launches, special, campaign, kutch, under voice, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved