• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों का प्रदेश कार्यालय में हुआ स्वागत

Newly constituted state executive officials were welcomed in the state office - Jaipur News in Hindi

-भाजपा जिंदाबाद, सीपी जोशी जिंदाबाद के नारों से गूंजा कार्यालय जयपुर। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी एंव प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर से मिलकर नवीन दायित्व के लिए आभार प्रकट करने पहुंचे। इस दौरान समर्थकों एंव कार्यकर्ताओं में उमंग और उत्साह का माहौल देखने का मिला। प्रदेशभर से आए विभिन्न कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को गुलदस्ते व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया और मिठाईयां बांटी । इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने मौजूद नवनियुक्त पदाधिकारियों को विजय संकल्प लेकर संगठन के लिए एकजुट होकर काम करने और आगामी चुनावों में जुट जाने का आह्वान किया। नवीन कार्यकारिणी गठन को लेकर उत्साहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा और प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। वहीं गुलदस्ते भेंट करने और फूलमाला पहनाकर स्वागत करने का दौर भी चला। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष एंव सांसद बाबा बालकनाथ, सुखबीर जौनापुरिया, नारायण पंचारिया, प्रभुलाल सैनी, सरदार अजयपाल सिंह, श्रवण सिंह बगडी, मुकेश दाधीच, प्रदेश महामंत्री एंव सांसद दिया कुमारी, जगबीर छाबा और सह कोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Newly constituted state executive officials were welcomed in the state office
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bjp state office, state executive, state president, cp joshi, state organization general secretary, chandrashekhar, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved