• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में नया भारत पूरे विश्‍व का मार्गदर्शन कर रहा है : कर्नल राज्यवर्धन

New India is guiding the whole world in the field of technology: Colonel Rajyavardhan - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा है कि लैब से लैंड तक, रिसर्च से रियल टाइम यूज़ेज तक और इनोवेशन से इम्प्लीमेंटेशन तक हम पूरे राजस्थान में प्रौद्योगिकी को बढ़ावा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नया भारत अब नवोन्वेषी प्रौद्योगिकियों में पूरे विश्‍व का मार्गदर्शन कर रहा है।

राठौड़ ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस की सभी वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, तकनीकी विशेषज्ञों समेत समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में पोखरण में सफल परमाणु परीक्षण कर भारत ने अपने अतुल्य सामर्थ्य, शक्ति व तकनीकी क्रांति के नव युग का सूत्रपात किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया आदि परियोजनाएं आत्मनिर्भर विकसित भारत की परिकल्पना को साकार कर रही हैं। मोदी सरकार में विकसित भारत के संकल्प के साथ राजस्थान समेत पूरा देश आज प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। नमो ऐप के माध्यम से मोदी सरकार जनता से सीधा संपर्क में रहती है। नमो ऐप के AI टूल्स के जरिए कोई भी प्रधानमंत्री मोदी के साथ-साथ केन्द्र सरकार की योजनाओं, कार्यक्रमों, नीतियों, विकास कार्यों और उपलब्धियों के बारे में तुरंत सटीक जानकारी प्राप्त कर सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New India is guiding the whole world in the field of technology: Colonel Rajyavardhan
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, colonel rajyavardhan singh rathore, information technology, industry minister, technology promotion, innovation, \r\nimplementation, prime minister narendra modi, new india, global leadership, technological advancements, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved