• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नई दिल्ली : CJP प्रदर्शन और SIR विवाद पर पूर्व मुख्यमंत्री का तीखा हमला, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति

New Delhi : Former Chief Minister launches scathing attack on CJP protest and SIR controversy - Jaipur News in Hindi

जयपुर। देश की राजधानी में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित प्रदर्शन, नेताओं की हिरासत और मतदाता सूची से जुड़े विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) तथा 13 करोड़ से अधिक वोट कटने के विवाद पर सियासी पारा पूरी तरह चढ़ गया है। इसी बीच एक प्रमुख विपक्षी पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर वीडियो और पोस्ट के जरिए तीखा हमला बोलते हुए भाजपा पर कड़ा प्रहार किया है। धरने-प्रदर्शनों पर 'सख्ती' की भाषा बेहद आपत्तिजनक पूर्व मुख्यमंत्री ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण तरीके से धरने-प्रदर्शन करना नागरिकों और विपक्ष का संवैधानिक अधिकार है। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा यह कहा जाना कि "हम सख्ती से निपटेंगे", बेहद आपत्तिजनक और निंदनीय है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर सत्ताधारी पार्टी देशवासियों से किससे निपटने की बात कह रही है।
विपक्ष के सम्मान की परंपरा का दिया हवाला
उन्होंने कहा कि जब अतीत में भाजपा विपक्ष में थी, तब वे भी सड़कों पर उतरते थे, लेकिन तब कभी भी कांग्रेस पार्टी ने यह नहीं कहा कि वे किसी अन्य विपक्षी ताकतों के बलबूते पर विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस ने हमेशा विपक्ष की आवाज का सम्मान किया है। लेकिन वर्तमान में भाजपा, आरएसएस और चुनाव आयोग की मिलीभगत से एसआईआर (SIR) का खेल खेला गया है।
गृहमंत्री के इशारे पर बयानबाजी का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि 13 करोड़ 30 लाख वोट कटने के मामले में सरकार के पास कोई जवाब नहीं है, जिसके चलते भाजपा अध्यक्ष को बचाव में उतरना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्रीय पार्टी और सत्ताधारी दल का अध्यक्ष यदि इस प्रकार की धमकीभरी भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, तो यह स्पष्ट है कि इसके पीछे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का सीधा इशारा है, क्योंकि ऐसी भाषा सरकार के मंत्री या गृहमंत्री की शैली को दर्शाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-New Delhi : Former Chief Minister launches scathing attack on CJP protest and SIR controversy
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, cjp protest, sir controversy, nitin naveen, opposition leader, election commission, political news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved