• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नीति भट्ट राष्ट्रीय ब्राह्मण शिरोमणि अवार्ड से सम्मानित

Neeti Bhatt honored with National Brahmin Shiromani Award - Jaipur News in Hindi

नई दिल्ली । वरिष्ठ पत्रकार नीति भट्ट को राष्ट्रीय ब्राह्मण शिरोमणी अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

भट्ट को यह सम्मान नई दिल्ली के कोंस्टीट्युशन क्लब में सर्व ब्राह्मण महासभा की ओर से आयोजित राष्ट्रीय ब्राह्मण अधिवेशन और राष्ट्रीय ब्राह्मण शिरोमणि अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने यह अवार्ड देश की नामचीन 41 हस्तियों को सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए सर्व ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेश मिश्रा ने की।
उल्लेखनीय है कि नीति भट्ट पिछलें करीब तीन दशकों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सक्रिय पत्रकारिता कर रही है। उनके आलेख और स्तम्भ देश-प्रदेश की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में नियमित रुप से प्रकाशित होते है।
समारोह में विशिष्ट अतिथि उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधिपति जस्टिस ज्ञान सुधा मिश्रा और कानूनविद् एवं विधिवेत्ता एच.सी.गणेशिया थे समारोह में संयोजक राकेश के शुक्ला मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट के शिक्षा सचिव सुदीप तिवाड़ी महासभा के दिनेश शर्मा और जानी मानी कलाकार रमा पांडे कार्यक्रम संचालक आचार्य राजेश्वर एवं पं.अभिषेक अवस्थी आदि भी मौजूद थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Neeti Bhatt honored with National Brahmin Shiromani Award
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: neeti bhatt, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved