• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नवरात्रोत्थापन पर कन्या पूजन, हर दिन मानें देवी!

Navratri Pooja: Kanya pujan on Last Navratri - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आश्विन शुक्ल पक्ष महानवमी पर शुक्रवार को नवरात्रोत्थापन पर कन्या पूजन किया गया। जो लोग नौ नवरात्र करते हैं उन्होंने आज देवी स्वरूपा नौ कन्याओं का उनके चरण धोकर पूजन किया, उन्हें भोजन कराया और उन्हें दक्षिणा-भेंट अर्पित की। कुछ लोग अष्टमी पूजते हैं, वे अष्टमी के दिन कन्या पूजन करते हैं।

नवरात्र पर्व पर इन कन्याओं को नौ देवी का रूप मानकर इनका स्वागत किया जाता है और उन्हें घर बुलाकर भोजन कराने का विधान होता है। मान्यता है कि नवरात्र में कन्याओं काे भोज कराने से माँ दुर्गा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को सुख- समृधि का वरदान देती हैं।

खास-खबर व्यू

भारत में कन्याओं को देवी रूप में पूजा जाता है। लेकिन कुछ तथाकथित संकुचित मानसिकता के लोग यह भूल जाते हैं। इनमें भी कई ऐसे लोग होते हैं जो नवरात्र में नौ दिन उपवास करते हैं। पूजा-जाप करते हैं। कन्या पूजन करते हैं। फिर भूल जाते हैं, जिन कन्याओं का पूजन किया, उनमें देवी को देखा। बाद में उन्हीं जैसी अन्य कन्याओं पर कुदृष्टि रखते हैं। ऐसे उपवास किसी काम के नहीं। सिर्फ नौ दिन ही मन की शुद्धता नहीं रखें, बल्कि मन को सदैव शुद्ध रखें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Navratri Pooja: Kanya pujan on Last Navratri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: navratri, navratri pooja, durga pooja, navratri puja, durga puja kanya pujan on last navratra, special news, khaskhabar view news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved