जयपुर। शारदीय नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को दुर्गाष्टमी पर प्रदेशभर में माता के आठवें स्वरूप मां महागौरी की विधि-विधान से पूजा की गई। छोटीकाशी जयपुर में घर-घर दुर्गाष्टमी की पूजा करने के बाद कन्याओं का पूजन किया गया। इसके अलावा आमेर के शिलामाता मंदिर में दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से ही माता के दर पर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर परिवार की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता को निशान भी चढ़ाया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी चौकस रहा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
दुर्गाष्टमी पर घरों में माता को पकवानों का भोग लगाया गया। लोगों ने घरों में कन्याओं को पूजन कर उन्हें भोजन खिलाया और चरण स्पर्श पर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा कन्याओं को उपहार स्वरूप सामग्री भी भेंट की गई।
कन्याओं की रही भारी डिमांड
दुर्गाष्टमी पर शुक्रवार को घर-घर में कन्याओं का पूजन किया गया और उन्हें भोजन कराया गया। इस दौरान कन्याओं को लाने के लिए गलियों में लोगों को घूमते देखा गया। हर घर में माता स्वरूप कन्या को लाने के लिए लोगों ने काफी मान-मनुहार की। बाद में कन्याओं का पूजन कर उन्हें उपहार सामग्री भेंट की।
महानवमी शुक्रवार को
प्रदेश में शनिवार को महानवमी मनाई जाएगी। इस दिन मां सिद्धिदात्री की आराधना की जाएगी। मंदिरों में माता के जयकारों की गूंज रहेगी। घरों में भी कन्या-बटुकों की मनुहार होगी। आमेर के शिला माता मंदिर, मनसा माता मंदिर, दुर्गापुरा के दुर्गामाता मंदिर, मालवीय नगर औद्योगिक एरिया में काली माता मंदिर, ब्रह्मपुरी के मंगला माता मंदिर सहित कई मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। इसके अलावा जगह-जगह किए जा रहे रामचरित मानस के नवाह्न परायण पाठों की भी पूर्णाहुति होगी। आमरे की शिला माता मंदिर में नवमी पर भी कई जगह से पदयात्राएं पहुंचेंगी। श्रद्धालु कनक दंडवत करते हुए माता के दर्शनों के लिए पहुंचेंगे। आमेर के मनसा माता मंदिर, झालाना के कालका माता मंदिर, दुर्गापुरा के प्राचीन दुर्गा माता मंदिर, राजापार्क पंचवटी सर्किल स्थित मां वैष्णोदेवी मंदिर सहित मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे।
दिल्ली फिर शर्मसार - 13 साल की मासूम से 8 लोगों ने किया दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार
आईपीएल 2022 - कड़े मुकाबले के बीच लखनऊ ने केकेआर को दो रन से दी शिकस्त
रूस ने जवाबी कार्रवाई में 34 फ्रांसीसी राजनयिकों को निकाला
Daily Horoscope