जयपुर। शारदीय नवरात्रि 2018 बुधवार 10 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं। इस नवरात्र में मां दुर्गा का आगमन नाव से होगा और हाथी पर मां की विदाई होगी। इस बार चित्रा नक्षत्र में मां भगवती का नाव से आगमन होगा। पहली बार नवरात्र की घट स्थापना के लिए काफी कम समय मिल रहा है। प्रतिपदा के दिन घट स्थापना के लिए केवल एक घंटा दो मिनट का शुभ मुहूर्त का समय मिल रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
चित्रा नक्षत्र में शारदीय नवरात्र का पहला और दूसरा नवरात्र 10 अक्टूबर को है। दूसरी तिथि का क्षय है। अर्थात शैलपुत्री और ब्रह्मचारिणी देवी की आराधना एक ही दिन होगी। इस बार पंचमी तिथि में वृद्धि है। 13 और 14 अक्तूबर दोनों दिन पंचमी रहेगी। पंचमी तिथि स्कंदमाता का दिन है।
होली भाई दूज आज, जानिये शुभ मुहूर्त का समय
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा फाल्गुन माह के शुल्क पक्ष की प्रतिपदा व द्वितीया का दिन
आज का राशिफल: ऐसे बीतेगा 12 राशि के जातकों का मंगलवार 26 मार्च का दिन
Daily Horoscope