• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्राकृतिक गैस (सीएनजी-पीएनजी) अधिक सुरक्षित और सातों दिन 24 घंटों उपलब्ध-एमडी रणवीर सिंह

Natural gas  is safer and available 24 hours a day, seven days a week - MD Ranveer Singh - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस ने पाइपलाईन से 61466 परिवारों तक प्राकृतिक गैस पहुंचाने की आधारभूत सुविधा विकसित कर ली है। राजस्थान स्टेट गैस आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक रणवीर सिंह ने फील्ड अधिकारियों को अभियान चलाकर कोटावासियों को घरेलू गैस सुविधा डीपीएनजी से जोड़ने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक गैस जहां हरित उर्जा की दिशा में बढ़ता कदम हैं वहीं गृहणियों के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण हो जाती है कि डीपीएनजी सेवाओं में सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे गैस सुविधा उपलब्ध रहने के साथ ही गैस सिलेण्डर बुक कराने और सिलेण्डर की प्रतीक्षा के साथ ही सिलेण्डर हटाने व लगाने की आवश्यकता भी नहीं होती। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही हल्की होने से गैस को लेकर किसी तरह की दुर्घटना की संभावना भी लगभग ना के बराबर होती है। कोटा रीको क्षेत्र के सभी सीएनजी स्टेशनों को आनलाईन मोनेटरिंग सिस्टम से जोड़ा गया है।
राजस्थान गैस के प्रबधं निदेशक रणवीर सिंह सोमवार को जयपुर, कोटा, कूकस, नीमराणा, ग्वालियर व श्योपुर के अधिकारियों के साथ सुरक्षा मापदंडों की पालना को लेकर बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि फील्ड अधिकारी सीएनजी स्टेशनों पर सुरक्षा मापदण्डों की शतप्रतिषत पालना सुनिश्चित करें वहीं मोनेटरिंग व्यवस्था को मजबूत करते हुए सीएनजी-पीएनजी गैस नेटवर्क में छीजत के स्तर को न्यूनतम स्तर पर रखें। उन्होंने बताया कि कोटा में आरएसजीएल द्वारा ढांचागत विकास में तेजी लाई जा रही हैं वहीं बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही है।
उपमहाप्रबंधक विवेक रंजन व विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि औद्योगिक इकाइयों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी सीएनजी-पीएनजी सेवाओं से और अधिक संख्या में जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
मुख्य वित्तीय अधिकारी दीप्तांशु पारीक और उपप्रबंधक आईटी गगनदीप राजोरिया ने बताया कि रीको क्षेत्र के सीएनजी स्टेशन की सभी सेवाओं को ऑनलाईन सेवाओं से जोड़ दिया गया है। आरएसजीएल द्वारा सुरक्षा मानकों की पालना और बेहतर सेवाअेां पर बल दिया जा रहा है।
बैठक में उपमहाप्रबंधक आनन्द आर्य, सीआर चौधरी, शिव दीक्षित, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, प्रबंधक अतुल मिश्रा सहित आरएसजीएल के अधिकारी - कार्मिक उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Natural gas is safer and available 24 hours a day, seven days a week - MD Ranveer Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: natural gas, md ranveer singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved