• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य को मिले राष्ट्रीय स्तर के 6 पुरस्कार मुख्यमंत्री को भेंट

National level six awards gave to chief minister - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय की ओर से राज्य को मिले 6 पुरस्कार मुख्यमंत्री कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को भेंट किए गए। ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री राजेन्द्र राठौड़ तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने ये पुरस्कार मुख्यमंत्री को सौंपे। राजे ने इन पुरस्कारों पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह उपलब्धि संबंधित विभागों के साथ-साथ अन्य विभागों को और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर तथा ग्रामीण विकास राज्यमंत्री रामकृपाल यादव से नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 19 जून को आयोजित समारोह में राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास सुदर्शन सेठी, ग्रामीण विकास सचिव रोहित कुमार, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के निदेशक डॉ. समित शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी कोटा जुगल किशोर मीणा तथा टोंक जिले की ग्राम पंचायत बगड़वा के सरपंच बनालाल गुर्जर ने ये पुरस्कार ग्रहण किए थे।
प्रदेश को महात्मा गांधी नरेगा में कन्वर्जेन्स एंड लाइवलीहुड ऑगमेंटेशन अवॉर्ड तथा ट्रांसपेरेंसी एंड अकाउंटेबिलिटी अवॉर्ड दिए गए। साथ ही, कोटा जिले को इफेक्टिव इम्पलीमेंटेशन ऑफ मनरेगा तथा टोंक जिले की बगड़वा ग्राम पंचायत को बेस्ट परर्फोमिंग ग्राम पंचायत इन इम्पलीमेंटेशन ऑफ मनरेगा अवॉर्ड मिला। इसी प्रकार राजस्थान आजीविका मिशन को नरेगा कन्वर्जेन्स कार्यों के लिए 2016-17 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को पेंशन योजनओं को ऑनलाइन करने में अग्रणी रहने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
मुख्यमंत्री को पुरस्कार भेंट करते समय अतिरिक्त मुख्य सचिव ग्रामीण विकास सुदर्शन सेठी, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता अशोक जैन, प्रमुख शासन सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी अखिल अरोरा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National level six awards gave to chief minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chief minister vasundhara raje, rural development and panchayat raj minister rajendra rathor, minister of social justice and empowerment arun chaturvedi, union rural development minister narendra singh tomar, minister of state for rural development ramkripal yadav, science bhawan new delhi, rajasthan livelihood mission\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved