• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 : उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं नगरीय विकास मंत्री ने दिए पुरस्कार, खिलाड़ियों का बढ़ाया मनोबल

National Dussehra Fair 2026: Deputy Chief Minister Dr. Premchand Bairwa and the Urban Development Minister present awards, boosting the morale of athletes - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के अंतर्गत श्रीराम रंगमंच पर आयोजित राज्य स्तरीय 'चंबल केसरी दंगल' का बुधवार को रोमांचक और भव्य समापन हुआ।​ समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे, जबकि अध्यक्षता राज्य मंत्री, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने की। दंगल के दौरान कुल 13 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि और 11 क्विंटल शुद्ध घी वितरित किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और राज्य सरकार दोनों के स्तर पर खेल और खिलाड़ियों के महत्व को समझते हुए उन्हें भरपूर संबल दिया जा रहा है जिससे खेलों में हमारा प्रदर्शन निरंतर ऊंचाइयां छू रहा है। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार खिलाड़ियों के सम्बलन और खेलों के प्रोत्साहन के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि हमारे लिए गौरव की बात है कि प्रदेश की बेटियां भी कुश्ती जैसे खेलों में दम खम दिखा रही हैं। नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि खेलों में हमारा देश अब अग्रिम पंक्ति में स्थान बना चुका है। उन्होंने कहा कि खेल अनुशासन और एकाग्रता सिखाते हैं।
​पुरुष फ्री स्टाइल चंबल केसरी: अलवर के साहिल खान ने फाइनल मुकाबले में भरतपुर के दीपक को कड़े संघर्ष के बाद 3-1 से हराकर 'चंबल केसरी' का खिताब अपने नाम किया। इसी प्रकार महिला हाड़ी रानी चंबल केसरी: महिलाओं के वर्ग में हनुमानगढ़ की मोनिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भीलवाड़ा की क्षीरजा गुर्जर को 3-0 से पराजित कर 'हाड़ी रानी चंबल केसरी' का खिताब जीता।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-National Dussehra Fair 2026: Deputy Chief Minister Dr. Premchand Bairwa and the Urban Development Minister present awards, boosting the morale of athletes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chambal kesari dangal, national dussehra mela 2026, prem chand bairwa, jhabar singh kharra, wrestling championship, sahil khan, monika, rajasthan sports, women wrestling, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved