जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि आदिवासी समुदाय अभूतपूर्व प्रतिभा का धनी है। शिक्षा, रक्षा, पर्यावरण सुरक्षा व खेल प्रतिस्पर्धाओं सहित अभिनय के क्षेत्र में आदिवासी समुदाय ने दुनिया के सामने भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा है कि इस महोत्सव में लद्दाख से लेकर कन्याकुमारी तक के लोगों ने भागीदारी निभाकर भारत की एकता का सुन्दर स्वरूप प्रदर्शित किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राज्यपाल मिश्र ने जनजातीय मामलात मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय आदि महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। उन्होंने कहा कि यह उत्सव आदिवासियों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प को बेहतर विपणन उपलब्ध कराएगा।
राज्यपाल ने कहा कि भगवान राम ने जनजातियों के सहयोग से रावण को परास्त किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान के इतिहास में जनजातीय समुदाय का योगदान रहा है। महाराणा प्रताप ने भी जनजातियों के सहयोग से रण में दुश्मन को हराया। राज्यपाल ने कहा कि राजस्थान में जनजाति विश्वविद्यालय है। यह जनजातीय लोगों को आगे बढ़ाने में सहयोगी बन रहा है।
समारोह को ट्राइफेड के अध्यक्ष रमेश चंद मीणा, विधायक सतीश पूनिया व कार्यकारी निदेशक संगीता महेन्द्रा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में पूर्वमत्री रामकिशोर मीणा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे। कार्यक्रम में आदिवासी कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी।
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope