जयपुर । झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की कमल विजय संकल्प मोटर साईकिल रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री और सांसद जयपुर ग्रामीण कर्नल राज्यवर्धन ने कहा भारत के युवाओं के लिए राष्ट्र सबसे पहले है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की जनता में देशभक्ति की भावना को और मजबूत करने के लिए कमल विजय संकल्प मोटर साईकिल रैली निकाली रही है। इस विशाल रैली को देखकर ऐसा लग रहा कि सभी नौजवान आज देश के मान सम्मान के लिए निकल पड़े है। हमारा पूरा देश सेना के जज़्बे को सलाम करता है व सेना के साथ खड़ा है।
राठौड़ ने कहा कि पूरा देश देख रहा है कि पिछले पांच वर्षों में केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं घर-घर तक पहुंची है, कार्यों में पारदर्शिता आई है, भ्रष्टाचार बडे रूप में खत्म हुआ है, देश का पैसा देश के नौजवान, किसान, महिला, बुजुर्ग सभी के काम आ रहा है। देश का मान सम्मान पूरे विश्व में बढ़ रही है आज हम अपने दुश्मनों को सीधे जवाब दे सकते है, यह सब एक मजबूत लीडरशिप के कारण ही संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असंभव को संभव कर दिखाया है। इस लिए आज पूरा देश एक स्वर में कह रहा है मोदी है तो मुमकिन है। झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की कमल विजय संकल्प मोटर साईकिल रैली की शुरूआत मानसरोवर मैट्रो स्टेशन से हुई। कर्नल राज्यवर्धन ने यहां पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ताओं को भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद और मोदी है तो मुमकिन है जैसे नारे लगवाकर उनमें जोश भरा।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope