• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

माय भारत राजस्थान द्वारा जयपुर में 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' का आयोजन

Nari Shakti for Viksit Bharat Run - Jaipur News in Hindi

जयपुर । भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के तत्वावधान में, माय भारत राजस्थान द्वारा आज जयपुर में 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' का आयोजन किया गया। 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' को राजस्थान सरकार की महिला एवं बाल विकास विभाग, बाल अधिकारिता विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग राज्य मंत्री डॉ. मंजू बाघमार ने फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर डॉ. मंजू बाघमार ने कहा कि महिलाओं को पंचायत से लेकर संसद तक 33 प्रतिशत आरक्षण देकर राजनीतिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। अब महिलाओं के जीवन में बदलाव आने वाला है। सामाजिक, शैक्षणिक, आर्थिक सशक्तिकरण के साथ महिलाएं नीति निर्धारण में भी भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम में माय भारत राजस्थान के निदेशक देवेन्द्र कुमार व्यास ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला शक्ति का सम्मान करना और 'विकसित भारत' के संकल्प को धरातल पर साकार करना है। इस कार्यक्रम की मुख्य थीम #NariShaktiVandan है। यह आयोजन न केवल फिट इंडिया के संदेश को आगे बढ़ाएगा, बल्कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित करेगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक अलका गुर्जर, पूर्व महापौर कुसुम यादव, एशियन गेम्स 2022 स्वर्ण पदक विजेता निधि शर्मा, कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 कांस्य पदक विजेता पूजा, वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 स्वर्ण पदक विजेता कचनार चौधरी भी उपस्थित रहीं। 'नारी शक्ति फॉर विकसित भारत रन' चांदपोल से शुरू होकर बड़ी चौपड़ तक आयोजित की गई, जिसमें काफी संख्या में युवतियों व महिलाओं ने भाग लिया। इसके साथ ही आयोजन स्थल पर सेल्फी बूथ और सिग्नेचर वॉल भी थे जहां युवतियों ने गतिविधि में भाग लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nari Shakti for Viksit Bharat Run
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: my bharat rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved