• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में ‘नारी चौपाल-सशक्त बालिका-सुरक्षित समाज’ सप्ताह का आयोजन

Nari Chaupal - Empowered Girl, Safe Society Week Organized Under the Beti Bachao, Beti Padhao Campaign - Jaipur News in Hindi

जयपुर। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 से 16 अक्टूबर तक ‘नारी चौपाल-सशक्त बालिका-सुरक्षित समाज’ सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बालिकाओं एवं महिलाओं के मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण, लैंगिक समानता, बाल विवाह निषेध, शिक्षा तथा आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु राज्यभर में नगरीय क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन 11 अक्टूबर को जागरूकता एवं शुभारम्भ दिवस आयोजित कर जिला स्तरीय जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम हुआ। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला अधिकारिता विभाग की ओर से नगरीय क्षेत्रों में जागरूकता रैलियों का आयोजन हुआ। रैलियों के माध्यम से बालिकाओं के संरक्षण, शिक्षा, अधिकारों एवं उज्ज्वल भविष्य के प्रति आमजन को जागरूक किया गया। साथ ही बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ तथा बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ दिलाकर बालिकाओं को सम्मान, सुरक्षा एवं शिक्षा के समान अवसर उपलब्ध कराने का संकल्प लिया गया। 12 अक्टूबर को जिला मुख्यालयों पर पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र के सलाहकारों ने माय भारत पोर्टल रजिस्ट्रेशन करवाया व पोर्टल संचालन की जानकारी दी एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट कार्यशालाओं का आयोजन किया। कार्यशाला में विद्यार्थियों को माय भारत पोर्टल पर पंजीकरण की प्रक्रिया एवं लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही तनाव प्रबंधन, परीक्षा के दबाव, अकेलेपन, पीयर प्रेशर तथा सोशल मीडिया के सकारात्मक एवं सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक किया गया।
13 अक्टूबर को बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों एवं सुपरवाइजरों के लिए बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम पर विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें अधिनियम के प्रावधानों, रोकथाम के उपायों एवं संबंधित विभागों की भूमिका के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल की जानकारी एवं रिपोर्टिंग प्रक्रिया से अवगत कराते हुए बाल विवाह के विरुद्ध शपथ दिलाई गई।
चौथे दिन 14 अक्टूबर को आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण हेतु नगरीय क्षेत्रों में योजना सेतु कैम्प आयोजित किए गए। कैम्प में महिलाओं को नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना, जिला उद्योग केन्द्र एवं राजीविका की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई तथा स्वरोजगार, उद्यम स्थापना, कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के अवसरों से जोड़ने हेतु मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nari Chaupal - Empowered Girl, Safe Society Week Organized Under the Beti Bachao, Beti Padhao Campaign
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: beti bachao beti padhao, nari chaupal, international day of the girl child, girls empowerment, women empowerment, mental health awareness, stress management, child marriage prevention, my bharat portal, nari shakti udyam protsahan yojana, rajasthan women empowerment, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved