जयपुर।
श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी जोरों पर है। शहर के वैष्णव
मंदिरों को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है। पूरा शहर कान्हा के आगमन की
तैयारी में जुटा हुआ है। वहीं शहर के जवाहरलाल नहरु मार्ग पर मूर्तिकार श्रीकृष्ण की सुन्दर प्रतिमाएं बनाते
नजर आए। जन्माष्टमी को लेकर घर-घर में भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाने के
लिए लोगों ने श्री कृष्ण की प्रतिमाओं की खरीददारी शुरू कर दी है। इस अवसर
पर लोग अपने घरों में भी आकर्षक ढंग से भगवान श्री कृष्ण की मूर्ति की
साज-सज्जा कर पूरी रात पूजा अर्चना करते हैं। बाजारों में श्रीकृष्ण की
मूर्तियां 50 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की हैं। इनमें मिट्टी,
प्लास्टर आफ पेरिस, पीतल, सोने, चांदी, कांच की मूर्तियां शामिल हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope