• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मैसूर महल मैरिज गार्डन जलकर हुआ राख

जयपुर। शहर में एक बार फिर मैरिज गार्डन जलकर राख हो गया। इस बार हादसा सिरसी रोड स्थित मैसूर महल मैरिज गार्डन में हुआ। गनीमत रही कि हादसे के वक्त मैरिज गार्डन में शादी समारोह नहीं चल रहा था। अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। आग लगने का कारण सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आपको बता दें कि मैसूर मैरिज गार्डन शाही शादियाें के लिए जाना जाता है। मैसूर मैरिज गार्डन के पास ही सिरसी बाग मैरिज गार्डन, बालाजी मैरिज गार्डन, आम्रपाली मैरिज गार्डन भी हैं। हादसा दिन में होने से अाग पर दमकलों ने समय से काबू पा लिया। आग के बाद आकाश में काले धुएं का गुबार छा गया। आग के दौरान एक बारगी तो राहगीर भी इधर से गुजरने में परहेज करने लगे। जैसे जैसे आग पर काबू पाया, फिर सेे आवागमन सुचारू हो गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mysore mahal Marriage Garden Burned ash Located in Sirsi Road
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire in mysore mahal marriage garden, mysore mahal, marriage garden, burned ash, sirsi road, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved