• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई, 3 कैंटर सामान जब्त, 2 हजार रुपये कैरिंग चार्ज वसूला

Municipal Corporations Anti-Encroachment Drive in Jaipur: Goods Seized from Three Trucks; ₹2,000 Carrying Charge Imposed - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम जयपुर की सतर्कता शाखा ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अस्थायी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन कैंटर सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 2 हजार रुपये कैरिंग चार्ज भी वसूला गया। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा के निर्देशानुसार और पूर्व में प्राप्त शिकायतों के आधार पर उपायुक्त सतर्कता के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। सतर्कता टीम ने अल्बर्ट हॉल, रामबाग, बजाज नगर, सांगानेर बम्बाला पुलिया से पार्षद कार्यालय तक, एमडी रोड, रीको कांटा मानसरोवर, स्वर्ण पथ, वीटी रोड मानसरोवर, करणी पैलेस रोड, बजरी मंडी रोड और ए-ब्लॉक वैशाली नगर सहित विभिन्न स्थानों से अस्थायी अतिक्रमण हटवाए। जब्त सामान गोदाम में भिजवाया
उपायुक्त सतर्कता ने बताया कि अभियान के दौरान तीन कैंटर सामान जब्त कर नगर निगम के गोदाम में भिजवाया गया। वहीं, अस्थायी अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 2 हजार रुपये कैरिंग चार्ज वसूला गया।
दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की दी चेतावनी
कार्रवाई के दौरान सतर्कता टीम ने संबंधित लोगों को समझाइश दी और मौखिक रूप से पाबंद किया कि वे भविष्य में समय रहते अस्थायी अतिक्रमण हटा लें। टीम ने चेतावनी दी कि नगर निगम क्षेत्र में दोबारा अवैध अतिक्रमण पाए जाने पर भारी चालान करने के साथ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Municipal Corporations Anti-Encroachment Drive in Jaipur: Goods Seized from Three Trucks; ₹2,000 Carrying Charge Imposed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur municipal corporation, encroachment removal, vigilance branch, om kasera, jaipur news, illegal encroachment, seized goods, anti-encroachment drive, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved