जयपुर। नगर निगम ने मंगलवार को प्लास्टिक कैरी बैग पर प्रतिबंध और दुकान के अंदर व बाहर एक-एक डस्टबिन रखने के अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्रवाई की और प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किए। विद्याधर नगर जोन में सोमवार को 8 किलोग्राम प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया, वहीं 3000 रुपए का कैरिंग चार्ज वसूला गया। वहीं मानसरोवर जोन में 1 किलोग्राम प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया, वहीं 3700 रुपए का कैरिंग चार्ज वसूला गया। सांगानेर जोन में 1000 रुपए कैरिंग चार्ज वसूला गया। हवामहल जोन पश्चिम में 2 किलोग्राम प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया, वहीं 6200 रुपए का कैरिंग चार्ज वसूला गया। सिविल लाइन जोन में 200 ग्राम प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया, वहीं 6000 रुपए का कैरिंग चार्ज वसूला गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
Daily Horoscope