• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगमः साल 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों को भी मिलेगा 20 हजार तक GPF ऋण

Municipal Corporation: Employees appointed after 2004 will also get GPF loan up to Rs 20,000 - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर दीपावली के पावन पर्व से ठीक पहले नगर निगम जयपुर प्रशासन ने अपने हजारों कर्मचारियों को बड़ी आर्थिक राहत प्रदान की है। निगम ने अपने पूर्व आदेश में महत्वपूर्ण संशोधन करते हुए 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त कार्मिकों पर लगाई गई बंदिश को पूरी तरह हटा दिया है। अब इन कार्मिकों को भी त्योहार के उपलक्ष्य में उनके सामान्य भविष्य निधि (GPF) खाते में जमा राशि का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 20,000 रुपये तक ऋण (एडवांस) मिल सकेगा।
नगर निगम जयपुर द्वारा 16 अक्टूबर 2026 को जारी मूल आदेश संख्या 1226 में सफाई कर्मचारियों, अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा तथा चतुर्थ श्रेणी के स्थाई कर्मचारियों को जीपीएफ से त्योहार ऋण देने का प्रावधान किया गया था। हालांकि, उस आदेश के क्रम संख्या 4 पर यह शर्त जोड़ दी गई थी कि "दिनांक 01.01.2004 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियों को ऋण देय नहीं होगा"।
इस प्रतिबंध के चलते वर्ष 2004 के बाद सेवा में आए कर्मचारियों में निराशा और असंतोष देखा जा रहा था। कर्मचारी संगठनों और संयुक्त वाल्मीकि एवं श्रमिक संघ की ओर से इस विसंगति को दूर करने की लगातार मांग उठाई जा रही थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल ने संशोधित आदेश जारी कर इस पाबंदी वाली शर्त को तत्काल प्रभाव से प्रत्याहारित (वापस) कर लिया है।
सक्षम स्तर से अनुमोदित संशोधित आदेश के तहत अब 1 जनवरी 2004 के बाद नियुक्त सभी पात्र कार्मिकों को भी उनके आवेदन प्रस्तुत करने पर GPF जमा राशि का 50 प्रतिशत या अधिकतम 20,000 रुपये का ऋण भुगतान किया जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि केवल उन कर्मचारियों को छोड़कर, जिन्हें पूर्व में 75 प्रतिशत राशि अंतिम आहरण के रूप में स्वीकृत की जा चुकी है, शेष सभी स्थाई सफाई कर्मी, मंत्रालयिक व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी इस त्योहारी अग्रिम का लाभ उठा सकेंगे। त्योहार से ऐन पहले लिए गए इस निर्णय से निगम कर्मचारियों के घरों में दीपावली की खुशियां दोगुनी हो गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Municipal Corporation: Employees appointed after 2004 will also get GPF loan up to Rs 20,000
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur municipal corporation, diwali advance, gpf loan, nagar nigam jaipur, post 2004 employees, festival loan, narendra kumar bansal, additional commissioner, safai karamchari, festival bonus, rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved