• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निकाय चुनाव 2026 : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवार सहित किया मतदान,कांग्रेस पर साधा निशाना

Municipal Corporation Elections 2026: Chief Minister Bhajan Lal Sharma casts his vote with his family, takes aim at Congress - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अपने परिवार के साथ 2026 नगर निगम चुनाव के लिए वोट डाला। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा, सबसे पहले तो मैं राजस्थान की जनता को आह्वान करूंगा कि ये लोकतंत्र का पर्व है और इस लोकतंत्र के पर्व में हमारे एक-एक वोट का बहुत महत्व है। मैं सभी भाई बहनों से कहना चाहता हूं कि आप मतदान करें और अपने निकायों को पूर्ण रूप से चुनें जिससे हमारा विकास हो सके।"

उन्होंने आगे कहा, "...कांग्रेस के राज में लगातार 2 साल तक नगर निकाय के चुनाव होते रहे, लगातार पंचायत चुनाव होते रहे। जब हम सरकार में आए थे तो हमने कहा था कि हम इस पद्धति को समाप्त करेंगे क्योंकि राजस्थान में हर तीन महीने में आचार-संहिता लगती थी और विकास अवरुद्ध होता था। कांग्रेस के लोगों को विकास से कुछ लेना-देना नहीं था... राजस्थान की जनता लगातार इन चुनावों के चक्कर काटती रही। हमने कहा कि हम 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' राजस्थान में लाएंगे। कांग्रेस ने उसमें भी कई रोड़े अटकाने की कोशिश की... क्योंकि ये राजस्थान की जनता का हित था, ये राजस्थान के जनता की समय-पैसों की जो बर्बादी थी, उसे रोकने का प्रयास था, राजस्थान स्थायी विकास करे इसलिए हमने ये कहा कि हम 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' करवाएंगे…"

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Municipal Corporation Elections 2026: Chief Minister Bhajan Lal Sharma casts his vote with his family, takes aim at Congress
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: municipal corporation elections 2026, municipal corporation elections, chief minister bhajan lal sharma, bhajan lal sharma, congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved