• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

निगम आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने जयसिंहपुरा खोर स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण

Municipal Commissioner Dr. Gaurav Saini inspected the Animal Birth Control Room at Jaisinghpura Khor - Jaipur News in Hindi

जयपुर। नगर निगम जयपुर के आयुक्त डॉ. गौरव सैनी ने रविवार को जयसिंहपुरा खोर स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) रूम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्वानों के लिए की गई आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त (पशु प्रबंधन) अनीता मित्तल,हवा महल जोन उपायुक्त सीमा चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने भवन की स्थिति का जायजा लेते हुए आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की और निगरानी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। डॉ. सैनी ने केंद्र में साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश देते हुए कहा कि पशु कल्याण से जुड़े केंद्रों में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शिकायत रजिस्टर का अवलोकन कर उसे नियमित रूप से अपडेट रखने के निर्देश दिए, ताकि प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके।
आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी शिकायत कॉल पर तुरंत कार्रवाई की जाए और उसकी मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की हिदायत देते हुए कहा कि आमजन की शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Municipal Commissioner Dr. Gaurav Saini inspected the Animal Birth Control Room at Jaisinghpura Khor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, municipal commissioner, dr gaurav saini, animal birth control room, abc center, stray dogs, sanitation, cctv monitoring, complaint management, animal welfare, officials, directive, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved