जयपुर। फर्जी दस्तावेज बनाकर एक महिला को विदेश भेजने के मामले में मुंबई कमिश्नरेट की एंटी एक्सट्रोसन सेल ने जयपुर के रामगंज से एक शातिर जालसाज को पकड़ा है। पुलिस उसे अपने साथ लेकर मुंबई चली गई। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने बताया कि मुंबई पुलिस ने जालसाजी के मामले में सरफराज खान निवासी तोपखाना हुजूरी रामगंज को पकड़ा है। मुंबई कमिश्नरेट की एंटी एक्सट्रोसन सेल ने 28 दिसंबर को मुंबई में एक महिला को फर्जी दस्तावेज बनाकर विदेश यात्रा करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। आरेपी से पूछताछ में सामने आया है कि विदेश यात्रा के लिए फर्जी दस्तावेज बनाने के लिए जयपुर से बली नाम के एक युवक मदद करता है।
गिरफ्तार महिला बली का असली नाम व पता नहीं जानती थी। जयपुर में आरोपित जालसाज के होने का पता चलने पर शुक्रवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने राजस्थान की स्टेट आईबी को सूचना दी। आईबी टीम ने शुक्रवार शाम को जालसाजी में बली नाम के युवक की पहचान सरफराज के रूप में की, जिसके बाद रामगंज थाना पुलिस की मदद से पकड़ लिया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपित सरफराज कुछ समय पहले एक जवाहारात व्यवसायी का ड्राइवर था। नौकरी के दौरान व्यवसायी के साथ वह कई बार विदेश गया था। तभी उसकी कई लोगों से जान-पहचान हो गई थी। फ्लाइट से जयपुर पहुंची एंटी एक्सट्रोसन टीम आरोपित सरफराज को पकड़कर अपने साथ मुंबई ले गई है।
Politics At Peak : अमेठी में कांग्रेस नेता सुबह भाजपा में गए, शाम को घर वापसी
वोटिंग ऑफर : अंगुली पर लगी नीली स्याही दिखाकर दो दिन 50 प्रतिशत तक की छूट ले सकेंगे मतदाता
भाजपा उम्मीदवारों को जनता समझती है, वोट की चोट से देगी जवाब : दिग्विजय चौटाला
Daily Horoscope