• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना बनी पशुपालकों का संबल, 108 करोड़ रुपये की बीमा राशि का हुआ भुगतान

Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana Becomes a Pillar of Support for Livestock Owners; Insurance Claims Worth Rs 108 Crore Disbursed - Jaipur News in Hindi

-पशुधन की सुरक्षा के साथ पशुपालकों को आर्थिक संबल प्रदान करने की दिशा में राज्य सरकार की बड़ी पहल

जयपुर। मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना के अंतर्गत प्रदेश के पशुपालकों को आर्थिक राहत प्रदान करते हुए अब तक 108 करोड़ रुपये से अधिक की बीमा राशि का भुगतान किया जा चुका है। राज्य सरकार की इस महत्वपूर्ण पहल से पशुपालकों को पशुधन की सुरक्षा के साथ आर्थिक जोखिम से बचाव में सहायता मिल रही है। अब तक 18 लाख से अधिक पशुपालकों ने अपने 44 लाख से अधिक पशुओं का पंजीकरण कराया है जिनमें से 30 लाख से अधिक पशुओं को स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किए जा चुके हैं। 27.56 लाख पशुओं के लिए बीमा पॉलिसी जारी की जा चुकी है। पशुपालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। प्रदेश के लाखों परिवारों की आजीविका पशुधन पर निर्भर है। ऐसे में पशुओं का बीमा पशुपालकों के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच के रूप में कार्य करता है। अक्सर किसी प्राकृतिक आपदा या अचानक किसी बीमारी के फैलने से पशुओं की अकाल मृत्यु हो जाती है और पशुपालकों की आर्थिक स्थिति चरमरा जाती है। उन्हें बड़े आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति से पशुपालकों को बचाने और उन्हें आर्थिक संबल देने के लिए राजस्थान सरकार ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पशुपालकों के हित में एक अभिनव फैसला लिया। किसानों और पशुपालकों के हितैषी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश के पशुपालकों के हितों को ध्यान में रखते हुये उनके अमूल्य पशुधन का बीमा कर पशुपालकों को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए ‘‘मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना‘‘ की शुरुआत की। इस योजना का लाभ प्रदेश के पशुपालकों को मिलना प्रारंभ हो गया है। 108 करोड़ रुपये का भुगतान इसी दिशा में राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। विभाग के निदेशक डॉ सुरेश मीना ने पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं का अधिक से अधिक बीमा कराने के लिए अपने नजदीक के पशु चिकित्सा संस्थान में संपर्क करें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mukhyamantri Mangla Pashu Bima Yojana Becomes a Pillar of Support for Livestock Owners; Insurance Claims Worth Rs 108 Crore Disbursed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mukhyamantri mangala pashu bima yojana, rajasthan government, animal insurance scheme, livestock insurance, animal husbandry, farmers welfare, livestock protection, bhajan lal sharma, rural economy, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved