• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एमएसएमई उद्यमों को आगे ब़ढ़ाने के लिए कायम होगा सीधा संवाद

MSME will continue to promote enterprises direct communication - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश के एमएसएमई विभाग के प्रमुख शसन सचिव आलोक ने कहा है कि राज्य के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ाने के लिए तकनीकी मार्गदर्शन सहित अन्य दिशाओं में सीधा संवाद कायम करना शुरु किया गया है। उन्होंने बताया कि धातुओं को ढ़ालने वाले उद्योगों में पावर सेविंग के लिए कार्यशाला का आयोजन इस दिशा में बढ़ता कदम है। प्रमुख सचिव आलोक बुधवार को वीकेआई में धातुओं की ढलाई में उर्जा संरक्षण पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सीधे औद्योगिक एसोसिएशन से संवाद कायम कर इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन कर तकनीकी विशेषज्ञों से सीधा संवाद कायम करवाया जाएगा ताकि उर्जा संरक्षण और लागत कम आने से एमएसएमई उद्यम प्रतिस्पर्धा में बने रहने के साथ ही उत्पादकता व लाभदायकता में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने कहा कि वीकेआई की कार्यशाला शुरुआत है और इसके आधार पर अन्य औद्योगिक क्षेत्रों में भी इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन कर तकनीकी मार्गदर्शन व सहयोग दिया जा सकेगा।
उद्योग आयुक्त डाॅ. कृृष्णाकांत पाठक ने कहा कि वैश्विक प्रतिस्पर्धा मे बने रहने के लिए एनर्जी सेविंग सहित अन्य उपायों से लागत में कमी लानी होगी वहीं नवीनतम तकनीक और प्रोद्यौगिकी को अपनाकर गुणवत्ता के स्तर को उंचा करना होगा।
डाॅ. पाठक ने कहा कि उद्योगों को पावर सेविंग के लिए एनर्जी आॅडिट कराना चाहिए और उसके परिणामों के आधार पर आवश्यक सुधार व बदलाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धातुओं की ढ़लाई वाली फाउण्ड्री में उर्जा खपत को कम करना आज की आवष्यकता है। इसमे बिजली ही नहीं कोयला या अन्य साधनों से उपयोग में ली जा रही उर्जा संसाधनों की लागत को कम करने के लिए एनर्जी एफिसिएंशी टिप्स को अपनाना होगा।
ईईएसएल के मुख्य महाप्रबंधक गरनायक ने बताया कि नई तकनीक से 30 प्रतिशत तक उर्जा लागत में बचत की जा सकती है। उन्होंने बताया कि धातुओं की ढ़लाई वाली इकाइयों में मोटरों और फर्नेस में उर्जा व्यय होती है इसके लिए मानक वाले उत्पादों की खरीद के साथ ही निर्धारित मानकों के अनुसार उपकरणों के उपयोग से उर्जा बचत की जा सकती है। उन्होंने तकनीकी विशेषज्ञ अयन गांगुली के साथ पावर पाइंट प्रजेटेंशन देकर बताया कि केन्द्र सरकार का यह संस्थान एसोसिएशन के साथ एमओयू कर पाॅवर आॅडिट के साथ ही उर्जा बचत के आवश्यक मानक उपकरणों की स्थापना के साथ ही उपयोग के लिए सहयोग व प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MSME will continue to promote enterprises direct communication
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: msme rajasthan, ias alok, ias dr kk pathak, jaipur news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved