• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मिसेज इण्डिया राजस्थान-2 देगा मैरिड वूमन की प्रतिभा को मंच

Mrs. India Rajasthan-2 will promote the talent of Married Woman - Jaipur News in Hindi

जयपुर। सौन्दर्य प्रतियोगिताओं से अब तक दूर रहीं महिलाओं के लिए याया सोसायटी एक विशेष ब्यूटी कॉन्टेस्ट ‘‘मिसेज इण्डिया राजस्थान-सीजन 2’’ आयोजित करने जा रही है, जहां सिर्फ नवयुवतियां ही नहीं, बल्कि क्लासिक एज की वीमन्स भी रैम्प पर अपने टैलेन्ट और ब्यूटी का कॉम्बीनेशन पेश कर टाइटल जीत सकेगीं। मिसेज इण्डिया राजस्थान के ऑडिशन नवम्बर से राजस्थान के विभिन्न शहरों में प्रारम्भ होंगे तथा ब्यूटी पीजेन्ट का ग्राण्ड फिनाले जनवरी 2018 में जयपुर में आयोजित किया जाएगा। गुरूवार को सी-स्कीम स्थित रेस्टोरेन्ट में याया सोसायटी की फाउण्डर मधुलिका सिंह, मिसेज इण्डिया की नेशनल हैड दीपाली फडनीस, मिसेज इण्डिया 2017 की गुडविल एम्बेसेडर रितु सूद तथा बॉलीवुड डायरेक्टर अहमद कबीर शादान ने ‘‘मिसेज इण्डिया राजस्थान 2018’’ के पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर ब्यूटी पीजेन्ट की गत वर्ष की विजेता प्रतिभागी भी उपस्थित थीं। याया सोसायटी की फाउण्डर मधुलिका सिंह ने बताया कि ‘‘बेटी है तो सौभाग्य है’’ थीम पर आयोजित मिसेज इण्डिया राजस्थान के आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन विवाहित महिलाओं की दबी हुई प्रतिभा को सामने लाना है, जो किन्हीं परिस्थितिवष एवं पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते किसी ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अब तक शामिल नहीं हो पाई हैं। इस कार्यक्रम के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को सपोर्ट किया जाएगा। ब्यूटी पीजेन्ट में दो आयुवर्ग में पार्टिसिपेन्ट्स शामिल हो सकेगीं। इनमें 18 से 40 वर्ष आयुवर्ग की रेग्युलर तथा 40 से 70 वर्ष आयुवर्ग की क्लासिक एज कैटेगरी में वीमन्स शामिल हो सकेगीं। दोनों ही कैटेगरीज में तीन विजेताओं को क्रमषः टाइटल विनर, फर्स्ट रनर-अप तथा सैकण्ड रनर-अप के खिताब दिए जाएंगे। इनके अलावा पार्टिसिपेंट्स कई अन्य कैटेगरीज में भी टाइटल जीत सकेगीं।
मिसेज इण्डिया राजस्थान के ऑडिशन नवम्बर में प्रारम्भ होंगे जो जयपुर के अलावा अजमेर, किशनगढ़, ब्यावर, जोधपुर आदि शहरों में आयोजित किए जाएंगे तथा ग्राण्ड फिनाले जनवरी 2018 में जयपुर में आयोजित किया जाएगा। कॉन्टेस्ट में सम्मिलित होने वाली महिलाओं की पर्सनेलिटी डवलपमेंट और ग्रूमिंग के लिए तीन दिवसीय वर्कशॉप भी होगी। मिसेज राजस्थान का टाइटल विनर पार्टिसिपेंट को मिसेज इण्डिया 2018 के नेशनल कॉन्टेस्ट में शामिल होने का चांस मिलेगा, वहीं नेशनल कॉन्टेस्ट की विनर मिसेज इण्डिया यूनिवर्स, मिसेज इण्डिया वर्ल्ड और मिसेज इण्डिया अर्थ में शामिल होगीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Mrs. India Rajasthan-2 will promote the talent of Married Woman
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, jaipur news, mrs india rajasthan-2 will promote the talent of married woman, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved