• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुरिया अस्पताल में मरीजों को एमआरआई, सीटी की सुविधा 1 जुलाई से

MRI, CT facility to patients in Jaipuria hospital from 1st July - Jaipur News in Hindi

जयपुर। शहर के जयपुरिया अस्पतालस में मरीजों को आगामी 1 जुलाई से एमआरआई व सीटी व टीएमटी की सेवाएं मिलना प्रारम्भ हो जायेगी। चिकित्सालय में मशीनें स्थापित होने तक ये सेवाएं एमओयू के अनुसार निर्धारित शर्तों व सरकारी दरों पर ईएचसीसी चिकित्सालय में सुलभ होगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ की अध्यक्षता में बुधवार को प्रातः राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (सीफू) में आयोजित समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गयी। बैठक में जयपुरिया चिकित्सालय में उपलब्ध करवायी जाने वाली अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गयी। इनमें एमआरआई, सीटी व टीएमटी के साथ ही कैथलेब की स्थापना व अन्डर ग्राउन्ड पार्किंग का कार्य भी शामिल है। सराफ ने चिकित्सालय में चल रहे निर्माण कार्यो की विस्तार से समीक्षा की एवं सभी कार्य निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने चिकित्सालय में पीपीपी आधार पर ईएचसीसी चिकित्सालय द्वारा स्थापित करवायी जाने वाली एमआरआई, सीटी व टीएमटी की स्थापना के कार्यों की विस्तार से समीक्षा कर निर्धारित समयानुसार 1 जुलाई से जयुपरिया चिकित्सालयों के मरीजों को एमआरआई, सीटी व टीएमटी की सुविधाएं एमओयू के अनुसार निर्धारित शर्तों व दरों पर ईएचसीसी चिकित्सालय में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये। अधीक्षक डाॅ. रेखा सिंह ने बताया कि जयपुरिया चिकित्सालय के मरीजों को एमआरआई, टूडीईको, सीटी व टीएमटी की सुविधाएं सुलभ करवाने के लिए अतिरिक्त अधीक्षक डाॅ. ए.के. पठान को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MRI, CT facility to patients in Jaipuria hospital from 1st July
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan news, hindi news, jaipur news, mri, ct, facility, patients in jaipuria, hospital, 1st july, news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved