• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कुंभलगढ़ दुर्ग पर प्रताप जयंती के अवसर पर सांसद दीयाकुमारी ने दी श्रद्धांजलि

MP Diyakumari paid tribute on the occasion of Pratap Jayanti at Kumbhalgarh Fort - Jaipur News in Hindi

जयपुर । कुंभलगढ़ दुर्ग पर प्रताप जयंती के अवसर पर सांसद दीयाकुमारी ने वीर शिरोमणी और पराक्रमी यौद्धा महाराणा प्रताप को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि मातृभूमि और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले महाराणा प्रताप सच्चे देशभक्त थे। मेवाड़ धरती की रक्षा हेतु उनका संघर्ष, युगों-युगों तक याद किया जाएगा।

महाराणा प्रताप की 482 वीं जयंती के अवसर पर सांसद दीया ने कहा कि महाराणा प्रताप को असाधारण इच्छा शक्ति का प्रतीक माना जाता है जो कि निड़र थे और स्वतन्त्र व्यक्ति के रूप में अपनी पहचान रखते थे। हमेशा न्याय के पक्षधर रहने वाले ऐसे महापुरुष हमें यह संदेश देते हैं कि हमें न्यायप्रिय रहकर आत्म सम्मान के लिए अत्याचार का विरोध करना चाहिये।

सांसद दीयाकुमारी ने कहा कि हल्दीघाटी, कुम्भलगढ, दिवेर , रक्ततलाई,और मेवाड़ के कण-कण में महाराणा प्रताप के शौर्य की गाथाएं जीवन में नई ऊर्जा का संचार करती है। चेतक की स्वामीभक्ति को भी मैं नमन करती हूं। हमें अपने जीवन में महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपनाना होगा। आने वाली पीढ़ी को हमारी संस्कृति के साथ प्रताप के त्याग, बलिदान और समर्पण को समझना होगा जिसे समाज का हर वर्ग सम्मान की दृष्टि से देखता है। आज का यह आयोजन सर्व समाज के लिए प्रेरणादायी साबित होगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-MP Diyakumari paid tribute on the occasion of Pratap Jayanti at Kumbhalgarh Fort
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mp diyakumari, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved